Logo
election banner
Redmi 13 5G Launch Soon: रेडमी अपने नए 13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया गया है, जिससे चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा हुआ है।

Redmi 13 5G Launch Soon: ऐसा लग रहा है कि रेडमी 13 5जी स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। क्योंकि डिवाइस को अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा रहा है। रेडमी 13 5जी को हाल ही में FCC वेबसाइट पर देखा गया था और अब इसे 3C सर्टिफिकेशन मिला है। 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से डिवाइस के चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला है। आइए इस अपकमिंग डिवाइस के संभावित स्पेसिफिकेशन सहित अन्य विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Redmi 13 5G जल्द हो सकता है लॉन्च
शाओमी का नया Redmi 13 5G स्मार्टफोन भारत में POCO M7 Pro 5G के रूप लॉन्च होगा। दोनों फोन में समान स्पेसिफिकेशन्स होंगे। Redmi 13 5G को 3C सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर 2406ERN9CC के साथ देखा गया, जो फोन के लिए 33W चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि करता है। आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम "breeze" है, जिसका इंटरनल नंबर N19 है। जबकि फोन के रीब्रांड, POCO M7 Pro 5G का मॉडल नंबर 24066PC95I है।

Redmi 13 5G में Redmi 12 5G के समान स्पेसिफिकेशन
Redmi 13 5G में Redmi 12 5G के समान स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है। Redmi 12 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट था, और Redmi 13 5G भी Snapdragon 4 Gen 2 के साथ आएगा, जो क्वालकॉम की 4nm प्रोसेस पर निर्मित एक लो-एंड प्रोसेसर है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 33W चार्जिंग की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ेंः आ गया OPPO का पावरफुल स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3, 5,500mAh बैटरी, 100W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ, कीमत इतनी

आपको बता दें कि, Redmi और POCO दोनों फोन केवल भारत और चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यानी इन डिवाइसों को वैश्विक बाजार में पेश नहीं किया जाएगा। जबकि Redmi 12 5G को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। इससे ऐसा लगता है कि Redmi 13 5G में कुछ अलग देखने को मिल सकता है। फिलहाल, कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

jindal steel
5379487