Logo
Redmi 13 4G: रियलमी अपने पावरफुल स्मार्टफोन Redmi 13 5G का 4G मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बीच आधिकारिक लॉन्च से पहले Redmi 13 4G का डिजाइन, कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Redmi 13 4G: पिछले कई महीनों से रेडमी 13 4G की लॉन्च की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी Redmi 12 की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने के कारण इसके अब इसके उत्तराधिकारी पर काम कर रही है। चर्चा में रहने के कारण आगामी स्मार्टफोन से जुड़े लीक भी सामने आ रहे हैं। अब, एक लेटेस्ट लीक में Redmi 13 4G का डिजाइन, कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है।

Redmi 13 डिजाइन और कीमत
यह लीक 91Mobiles की ओर आई से है। रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 13 की डिजाइन Redmi 12 के समान है, और दोनों डिवाइस काफी हद तक एक समान लगते हैं। लीक के मुताबिक, Redmi 13 को Helio G88 द्वारा संचालित किए जाने की उम्मीद है, जिसका कोडनेम MT6768 है। हालांकि, संभावना ये भी है कि इस फोन में 2024 के लिए मीडियाटेक के नए लॉन्च किए गए Helio G91 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Helio G91 और Helio G88, दोनों चिप लगभग समान हैं और कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं पेश करते हैं। इसलिए, Redmi 13 का परफॉर्मेंस Redmi 12 के समान ही होने की उम्मीद है।

प्रोसेसर के अलावा, Redmi 13  में  Redmi 12 की तुलना में थोड़ा बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। लीक में कहा कैमरे को लेकर कहा गया है कि स्मार्टफोन Redmi 12 के 50MP कैमरे की तुलना में एक नए 108MP कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इस कैमरा सेंसर से अच्छी रोशनी वाले जगह पर खूबसूरत तस्वीरें कैप्चर की जा सकेगी। लेकिन रात के समय या अंधेरे में फोटो क्वालिटी डाउन हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः Realme GT 6T फोन Snapdragon 7 Gen 3 के साथ 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

क्या होगी कीमत?
Redmi 13 के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है। इसमें 6GB रैम / 128GB स्टोरेज और 8GB रैम / 256GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हो सकता है। बेस वेरिएंट की कीमत €199 (लगभग 17,977 रुपए) होने की उम्मीद है, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन Redmi 13 मॉडल की कीमत €229 (लगभग 20,687 रुपए) हो सकती है।

5379487