Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ ही 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स को कन्फर्म कर दिया है।

Realme P4 Lite 5G Launch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन, Realme P4 Lite 5G की लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोमवार को कंपनी ने पुष्टि की कि यह हैंडसेट इसी सप्ताह भारत में दस्तक देगा। गौरतलब है कि यह फोन बीते 24 फरवरी को लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड 5G वर्जन है। कंपनी ने न सिर्फ इसकी लॉन्च डेट साझा की है, बल्कि इसके डिजाइन और कुछ सबसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है।

19 मार्च को होगा लॉन्च
रियलमी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, Realme P4 Lite 5G को भारत में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए दो यूनिक कलर्स- मोजेक ब्लू (Mosaic Blue) और मोजेक ग्रीन (Mosaic Green) में पेश किया जाएगा।

7,000mAh की बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह डिवाइस 1.47 दिनों का लंबा बैकअप देने में सक्षम है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G (MediaTek Dimensity 6300) चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है।

फोन को स्मूथ चलाने के लिए इसमें 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही, गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 5,300 वर्ग मिलीमीटर का एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

144Hz डिस्प्ले और 'कलरपॉप' डिजाइन
Realme P4 Lite 5G में विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे "कलरपॉप" (ColorPop) थीम दी है, जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर ड्यूल-टोन रेक्टेंगुलर ब्लॉक्स नजर आएंगे। फोन की मोटाई महज 8.4mm रखी गई है, जो इसे स्लिम लुक देती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 13-मेगापिक्सल का मुख्य AI मैट्रिक्स कैमरा दिया गया है।

4 साल तक नहीं होगा फोन हैंग!
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ चार साल के "जीरो लैग" (Zero Lag) अनुभव का वादा किया है। सुरक्षा और मजबूती के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाती है। इसके अलावा, इसमें मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) शॉक रेजिस्टेंस भी मिलता है, जिससे गिरने या झटके लगने पर फोन के टूटने का खतरा कम रहता है।