Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें फुल चार्ज पर 56 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इनमें 50dB ANC, और LHDC 5.0 सपोर्ट मिलता है।

Realme Buds T500 Pro Launched:रियलमी ने भारतीय मार्केट में अपने नए  TWS ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro को लॉन्च कर दिया है। इनमें 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और LHDC 5.0 कोडेक के साथ Hi-Res Audio Wireless सपोर्ट मिलता है। ये ईयरबड्स 50dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) और AI-बेस्ड एडैप्टिव ट्यूनिंग के साथ आते हैं।

इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, लो-लेटेंसी गेमिंग परफॉर्मेंस और कुल 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खासियतें भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स पहले के Realme Buds मॉडल्स की तुलना में हल्के और कॉम्पैक्ट केस के साथ आते हैं। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें। 

Realme Buds T500 Pro की कितनी है कीमत? 
Realme Buds T500 Pro की भारत में कीमत ₹2,799 रखी गई है। ये ईयरबड्स Chocolate, Lemon Cola और Orange Mint कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। इन्हें 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart, Myntra और Realme India वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है। पहली सेल के तहत 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक ₹200 का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Realme Buds T500 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme Buds T500 Pro में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और Hi-Res Audio Wireless सपोर्ट के साथ LHDC 5.0 कोडेक मिलता है, जो 24-bit और 96kHz तक हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन प्रदान करता है। इसमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायफ्राम दिया गया है, जो बेहतर बेस और विस्तृत साउंडस्टेज देता है। इसमें कई EQ मोड्स मिलते हैं, जिन्हें Realme Link ऐप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही इसमें MindFlow मोड भी है, जो रिलैक्सिंग साउंडस्केप्स प्ले करता है।

इन ईयरबड्स में 50dB तक ANC सपोर्ट मिलता है, जो 5000Hz वाइड रेंज के साथ आता है। यह AI सिस्टम के जरिए यूज़र के ईयर फिट और आसपास के माहौल के अनुसार एडजस्ट होता है। इसमें 6-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है, जो बेहतर कॉल क्वालिटी और लाइव ट्रांसलेशन (दो-तरफा और फेस-टू-फेस मोड) सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े-ः OnePlus Buds Ace 3: जल्द लॉन्च होंगे धांसू ईयरबड्स, 55 घंटे की बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 6.1 दिया गया है और यह एक साथ तीन डिवाइस तक कनेक्ट हो सकते हैं। इसमें 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी भी दी गई है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। साथ ही Find My Earbuds फीचर भी दिया गया है, जिससे खो जाने पर इन्हें आसानी से ढूंढा जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो यह ईयरबड्स कुल 56 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करते हैं। बिना ANC के ये 13.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि ANC ऑन होने पर 8 घंटे तक का बैकअप मिलता है। LHDC के साथ 9 घंटे (बिना ANC) और 5.5 घंटे (ANC के साथ) तक प्लेबैक मिलता है।

इनमें 62mAh बैटरी दी गई है, जबकि केस में 530mAh बैटरी है। चार्जिंग में ईयरबड्स को लगभग 1 घंटे और केस को 2 घंटे लगते हैं (USB Type-C के जरिए)। इन्हें IP55 रेटिंग मिली है और हर ईयरबड का वजन लगभग 4.5 ग्राम है। कंपनी इसमें एक लैनयार्ड भी देती है ताकि केस को आसानी से कैरी किया जा सके।