Realme Buds T500 Pro बड्स भारत में 16 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहे है। इसमें 50dB ANC, 56 घंटे बैटरी, Hi-Res ऑडियो और Bluetooth 6.1 सपोर्ट मिलेगा। जानें फीचर्स और संभावित कीमत।

रियलमी अपनी ऑडियो लाइनअप में एक नए डिवाइस को जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro को इसी महीने भारत में पेश करेगा। यह नया मॉडल लोकप्रिय Realme Buds T300 का अपग्रेडेड वर्जन है, जो अपने फीचर्स और बजट प्राइस के चलते यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाएंगे।  

आने वाले बड्स में 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स, और 50dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट मिलेगा, जिससे साउंड काफी क्लीयर और साफ सुनाई देगा। आइए अब लेटेस्ट बड्स की कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें।

Realme Buds T300 के फीचर्स 
मार्केट में पहले से मौजूद Realme Buds T300 में 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स, 30dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) और कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.3 और 50ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया था। करीब ₹2,000 की कीमत में ANC, स्पेशियल ऑडियो और लंबी बैटरी लाइफ के कारण यह एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बना।

अब Realme Buds T500 Pro के साथ कंपनी इस फॉर्मूला को अगले लेवल पर ले जा रही है, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में बड़े अपग्रेड दिए गए हैं।

ये भी पढ़े-ः  4G SIM सपोर्ट और कैमरा वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के कर सकेंगे Call

Realme Buds T500 Pro: फीचर्स और अपग्रेड्स
नए ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर्स मिल सकते हैं, और इसमें Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है। यूजर्स को साउंड कस्टमाइजेशन के लिए कई EQ मोड्स भी मिलते हैं।

नॉइज़ कंट्रोल में भी बड़ा सुधार किया गया है। इसमें T500 Pro में अब 50dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन दिया गया है। कॉलिंग के लिए भी अपग्रेड किया गया है। इसमें अब क्वाड-माइक की जगह 6 माइक्रोफोन का सेटअप मिलता है, जो रियल-टाइम AI नॉइज़ रिडक्शन के जरिए आपकी आवाज को साफ बनाए रखता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
बैटरी लाइफ में भी बड़ा सुधार देखने को मिलता है। Buds T300 जहां 40 घंटे तक का बैकअप देता था, वहीं Buds T500 Pro अब चार्जिंग केस के साथ 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्टैंडबाय मोड में 14 दिनों तक चल सकता है (उपयोग के आधार पर)।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 दिया गया है, साथ ही 45ms का अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड भी मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतर है।

ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹29,999 में स्टाइलिश फ्लिप फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

नया फीचर और डिजाइन
इस बार एक नया फीचर भी शामिल करेगा। इसका नाम रियल-टाइम टू-वे ट्रांसलेशन फीचर है, जिससे आमने-सामने बातचीत को आसानी से समझा जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो Buds T500 Pro में कॉम्पैक्ट “कैंडी बॉक्स” स्टाइल केस दिया गया है, जो T300 के सिंपल डिजाइन से अलग है।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता
Realme Buds T500 Pro को Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।