Realme 16 5G Launched India: रियलमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 16 5G को लॉन्च कर दिया है। अपने आकर्षक डिजाइन और दमदार बैटरी-कैमरा फीचर्स के चलते यह फोन खूब चर्चा में रहा है। अब लंबे इंतजार के बाद आज भारत में उपलब्ध हो गया है। हैंडसेट में iPhone Air जैसी कैमरा डिजाइन और सेल्फी मिरर मिलता है, जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है।
स्लिम डिज़ाइन वाले इस फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का प्रो-ग्रेड कैमरा और AI-ड्रिवन Flux Engine दिया गया है, जो स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। जानिए इसकी कीमत, खासियत और अन्य सभी डिटेल्स।
Realme 16 5G की भारत में इतनी है कीमत
Realme 16 5G को इंडिया में आज (2 अप्रैल, 2026) को पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹31,999 है, जबकि हाई-एंड वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) ₹36,999 में मिलेगा। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया है और शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस
Realme 16 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
Realme 16 5G में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह दो दिन तक चल सकता है। इसमें 4,200 nits पीक ब्राइटनेस वाला बड़ा 6.5-इंच AMOLED डिस्प्ले और वाइब्रेंट और स्मूद विज़ुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट है।
स्मार्टफोन में आगे और पीछे दोनों तरफ 50MP सेंसर हैं। रियर कैमरा बार में सेल्फी मिरर भी है जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है। यह बेहतर फोटोग्राफी के लिए कई AI फीचर्स देता है।
ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 Pro: 1-इंच कैमरा सेंसर और Tensor G6 के साथ जल्द होगा लॉन्च, सामने आई बड़ी डिटेल्स
चिपसेट की बात करें तो, यह MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर से चलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 पर आधारित लेटेस्ट Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें Flux Engine है, जिसके बारे में ब्रांड का दावा है कि यह समय के साथ स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित कर सकता है।
Realme ने फोन को पतला लेकिन मजबूत बनाया है। यह सिर्फ 8.1 mm मोटा है और इसका वजन 183 ग्राम है। यह IP69 सर्टिफाइड भी है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाता है।