टेक दिग्गज Oppo ग्लोबली स्मार्टफोन मार्केट में गर्दा उड़ाने के लिए पूरी तैयार है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X9 Ultra को अगले महीने पेश करने जा रहा है। इस लाइनअप में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro भी शामिल हो सकता है।
हाल ही में सामने आए टीज़र और लीक्स में दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है, जिनमें एडवांस Hasselblad कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी शामिल हैं। ये स्मार्टफोन पहले से मौजूद Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होंगे, जिन्हें अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था और नवंबर में भारत में पेश किया गया था।
Oppo Find X9 Ultra ग्लोबल लॉन्च डेट अनाउंस
कंपनी ने X (Twitter) पोस्ट के जरिए बताया है कि Oppo Find X9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 21 अप्रैल 2026 को होगा। कंपनी इस फोन को “Your next camera is ready to launch” टैगलाइन के साथ एक कैमरा- फोकस्ड फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है।
इसी दिन चीन के चेंगदू में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) Oppo x Hasselblad Imaging New Product Launch Event आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में Oppo Find X9 Ultra के साथ Oppo Find X9s Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल ये दोनों फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
Oppo Find X9s Pro के कैमरा फीचर्स का खुलासा
कंपनी ने Weibo पर एक टीज़र वीडियो जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि Oppo Find X9s Pro में Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। Oppo ने अभी तक Find X9s का स्टैंडर्ड मॉडल कन्फर्म नहीं किया है, जिससे संकेत मिलता है कि इस सीरीज़ में केवल Pro वेरिएंट ही लॉन्च हो सकता है। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Oppo Find X9s Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार Oppo Find X9s Pro में 6.32-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले (1.5K रेजोल्यूशन), MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रीमियम मेटल बॉडी और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Oppo Find X9 Ultra के खास फीचर्स
Oppo Find X9 Ultra को फ्लैट मेटल फ्रेम और साइड में नए ऑरेंज बटन के साथ टीज़ किया गया है, जो iPhone 16 series के कैमरा कंट्रोल बटन जैसा काम कर सकता है। लीक्स के मुताबिक इसमें 7,000mAh से बड़ी बैटरी, Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP सेकेंडरी टेलीफोटो (10x ऑप्टिकल ज़ूम) मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में वायरलेस चार्जिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रीमियम मेटल चेसिस और IP68/IP69 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।