Oppo Find X8 Pro पर ₹19,000 तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart पर अब यह फ्लैगशिप फोन ₹84,999 में उपलब्ध है। जानें पूरी डील, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स।

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आप एक बढ़िया डील या डिस्काउं का इंतजार कर रहे थे, तो अब यह समय आपके लिए परफेक्ट है। दरअसल, Flipkart पर ओप्पो का एक प्रीमियम हैंडसेट Oppo Find X8 Pro अभी तगड़ी छूट के साथ मिल रहा है। यूजर्स इसे Rs 19,000 के बड़े डिस्काउंट के साथ घर ले जा सकते हैं। 

यह स्मार्टफोन अपने पावरफुल कैमरा सिस्टम, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी डील आमतौर पर लंबे समय तक नहीं रहती हैं, इसलिए अगर आप इंटरेस्टेड हैं तो जल्दी करें। यहां देखें डील की सभी डिटेल्स और फोन के फीचर्स।

Oppo Find X8 Pro का ऑफर प्राइस 
Oppo Find X8 Pro को भारत में Rs 99,999 में लॉन्च किया गया था। Flipkart पर, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अभी Rs 84,999 में लिस्टेड है - यानी Rs 15,000 का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, खरीदार यदि Flipkart Axis/SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन करते हैं ,तो  4,000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। ज़्यादा पैसे बचाने के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि यह आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करेगा। 

Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, और डॉल्बी विज़न सपोर्ट है। परफॉर्मेंस के हिसाब से, Find X8 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट पर चलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 5,910mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कैमरे की बात करें तो, Oppo Find X8 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYT808 मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x तक डिजिटल ज़ूम वाला 50MP Sony IMX858 लेंस, और 50MP Samsung अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में आगे की तरफ 32MP का कैमरा है।

Oppo Find X8 Pro: क्या आपको खरीदना चाहिए
भले ही Oppo Find X8 Pro पिछली पीढ़ी का फ्लैगशिप है, फिर भी यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना हुआ है, खासकर डिस्काउंटेड कीमत के साथ। डिवाइस में एक शानदार कैमरा सेटअप है जो फोटोग्राफी पर ज़्यादा फोकस करता है, साथ ही इसमें एक लंबी चलने वाली बैटरी भी है। इसलिए, अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो फोटोग्राफी में बेहतरीन हो, भरोसेमंद बैटरी परफॉर्मेंस दे, और जिसका डिज़ाइन प्रीमियम हो, तो Oppo Find X8 Pro अभी भी एक बढ़िया ऑप्शन है।