Oppo A6s Pro चीन में लॉन्च हो गया है। यह 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ आता है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और सेल डिटेल।

Oppo A6s Pro Launched: ओप्पो ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6s Pro को अपने घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है, जो पावरफुल 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो इसे पावर देता है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।  

Oppo A6s Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo A6s Pro में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2372 x 1080 पिक्सल है, जिससे शार्प विजुअल्स मिलते हैं। फोन का डिजाइन सिंपल है और इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसकी बॉडी प्लास्टिक और मेटल के कॉम्बिनेशन से बनी है।

इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो इसे पावर देता है। यह फोन 8GB या 12GB RAM के साथ आता है और इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही, इसमें 256GB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है।

ये भी पढ़े-ः Vivo का बड़ा धमाका: 15 अप्रैल को ला रहा 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत-फीचर्स आए सामने

फोन में बड़ी 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है, जिस पर Oppo का ColorOS 16 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C और कई सेंसर (जैसे प्रॉक्सिमिटी, लाइट, ग्रैविटी, और डायरेक्शन) शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी मोटाई 8.32mm है और वजन लगभग 193 ग्राम है।

Oppo A6s Pro की कीमत और उपलब्धता
Oppo A6s Pro कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। इसकी कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। यह फोन तीन रंगों में आता है: Lucky Lotus, Moonlit Night और Azure Sky। इसकी बिक्री चीन में 14 अप्रैल से शुरू होगी। फोन की डिजाइन देखकर ऐसा लगता है कि ग्लोबल मार्केट में आने वाला Oppo F33 Pro इसी मॉडल पर आधारित हो सकता है।