OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 13.2-इंच 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 80W फास्ट चार्जिंग जैसी दमदार फीचर्स मिलेंगे।

वनप्लस भारतीय मार्केट में एक नया टैबलेट OnePlus Pad 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह अपकमिंग टैबलेट इंडिया में 30 अप्रैल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ब्रांड ने डिवाइस को ऑनलाइन टीज करना शुरू कर दिया है, जिसमें Amazon और Flipkart पर बने माइक्रोसाइट्स इसके डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की झलक दे रहे हैं।

 यह टैबलेट पिछले साल जून में लॉन्च हुए OnePlus Pad 3 का सक्सेसर होगा। इसमें बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट जैसे फीचर्स मिल सकते है। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से। 

OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus Pad 4 में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जिसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें एक कैमरा सेंसर और LED फ्लैश शामिल है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक OnePlus Pad 3 जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें तीन-डॉट कनेक्टर की पोजीशन बदल दी गई है- Pad 3 में यह नीचे था, जबकि Pad 4 में इसे ऊपर-दाईं ओर शिफ्ट किया गया है।

यह टैबलेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जबकि Pad 3 में Snapdragon 8 Elite दिया गया था। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह Pad 3 की 12,140mAh बैटरी से बड़ी है, जबकि चार्जिंग स्पीड वही रखी गई है।

डिस्प्ले में 13.2-इंच का 3.4K स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्मूथ विजुअल और बेहतर गेमिंग/मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 13MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ कलर स्पेक्ट्रम सेंसर और LED फ्लैश है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा मिलता है।