OnePlus Nord CE 6 Series: OnePlus जल्द ही भारत में अपनी Nord सीरीज़ का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी अगले महीने OnePlus Nord 6 लॉन्च करने वाली है, जो पिछले साल आए Nord 5 का सक्सेसर होगा। इसी बीच, एक टिपस्टर के मुताबिक कंपनी Nord सीरीज में दो और नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भी पेश कर सकती है।
यह मिड रेंज सेगमेंट में पेश किए जाएंगे, जिनकी कीमत ₹20,000 से कम हो सकती है। लीक की मानें तो इनमें पावरफुल 7000mAh बैटरी मिल सकती हैं। देखिए इनके फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
लॉन्च टाइमलाइन और जानकारी
लीक के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भारत में मई महीने में लॉन्च हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो लगभग दो साल बाद CE Lite सीरीज़ की वापसी होगी। इससे पहले OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को जून 2024 में लॉन्च किया गया था।
OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन (लीक)
लीक हुई हैंड्स-ऑन इमेज के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 ब्लैक कलर में देखा गया है। इसमें फ्लैट बैक पैनल और सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश होगा। बटन प्लेसमेंट की बात करें तो पावर और वॉल्यूम बटन बाईं तरफ दिए जा सकते हैं, जबकि दाईं तरफ का हिस्सा साफ (क्लीन) रखा जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें तो इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम होगी।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चल सकता है और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
कीमत (संभावित)
OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत भारत में ₹23,000 से कम हो सकती है (6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट)। बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹20,000 से भी कम हो सकती है। फिलहाल ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। OnePlus ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन फोन्स के लॉन्च, फीचर्स या कीमत की पुष्टि नहीं की है।