OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। फोन में 9,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 8s Gen 4, जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। जानिए संभावित कीमत और फीचर्स।

OnePlus Nord 6 India Launched Date: वनप्लस अपनी Nord सीरीज को एक्सपेंड करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अगले महीने भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन  OnePlus Nord 6 लॉन्च करेगा। ब्रांड की ऑफिशियल साइट पर हैंडसेट का लैडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। जहां इसकी पहली झलक देखने को मिलती है। 

कहा जा रहा है यह हैंडसेट 9,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ दस्तक देगा, जिसमें 80W का सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। देखिए इसकी संभावित कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स। 

ये भी पढ़े-ः हो गया कंफर्म! 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 15 SE 5G, कीमत और फीचर्स आए सामने

OnePlus Nord 6 की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने 
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल, 2026 को शाम 7PM IST पर लॉन्च होने वाला है। डिवाइस के तीन कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि हुई है। इनमें ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर रंग विकल्प शामिल है। यह OnePlus ई-स्टोर, Amazon और दूसरे पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 34,999 से Rs 40,000 के बीच होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5x 5G की सेल शुरू: ₹2000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7,200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग फोन, देखें डिटेल

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर और G2 वाई-फाई चिप होने की पुष्टि हुई है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज होगी। फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी होने की भी पुष्टि हुई है, जो 2.5 दिन से ज़्यादा चलेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। बैटरी में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए, वनप्लस नॉर्ड 6 में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर होने की अफवाह है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा हो सकता है।