haribhoomi hindi news
OnePlus Buds Ace 3 जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इनमें 55dB ANC, 54 घंटे बैटरी, और खास गेमिंग फीचर्स मिलने की संभावना है। जानिए इनके स्पेसिफिकेशंस और अन्य सभी डिटेल।

 OnePlus चीन में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और इसके डिजाइन व फीचर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसी बीच सामने आए ऑफिशियल टीज़र्स से संकेत मिला है कि कंपनी इसके साथ नए OnePlus Buds Ace 3 भी पेश कर सकती है। इन ईयरबड्स के कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि यह मौजूदा OnePlus Buds Ace 2 का अपग्रेड वर्जन होंगे, जिसे दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Buds Ace 3 जल्द होंगे लॉन्च 
वीबो पर शेयर किए गए टीजर के मुताबिक, OnePlus Buds Ace 3 इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो ये ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में नजर आए हैं और इनमें इन-ईयर डिजाइन, राउंडेड स्टेम, एंगल्ड ईयर टिप्स और ग्लॉसी फिनिश दी गई है। वहीं, इसका चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट पेबल-शेप डिजाइन के साथ आता है, जिसमें मैट फिनिश, फ्रंट LED इंडिकेटर और हॉरिजॉन्टल ओपनिंग लिड दी गई है।

य़े भी पढ़े-ः मिड-रेंज में बड़ा धमाका! 7000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग वाला Oppo F33 Pro 5G लॉन्च, जानें हाई-एंड फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो OnePlus Buds Ace 3 में 55dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। साथ ही, ये चार्जिंग केस सहित कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें डेडिकेटेड FPS ट्यूनिंग भी दी जाएगी, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

तुलना करें पिछले मॉडल OnePlus Buds Ace 2 से, तो उसमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर, AI-बेस्ड डुअल माइक्रोफोन, एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और 47ms लो लेटेंसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 58mAh और केस में 440mAh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे और केस के साथ कुल 43 घंटे तक का प्लेबैक देती है। इसके अलावा, इसमें IP55 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। 

7