OnePlus 13s Price Drop: OnePlus 13s भारत में लॉन्च होने के बाद से ही काफी चर्चा में रहा है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है। फिलहाल यह स्मार्टफोन Flipkart पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
जहां इस फोन की लॉन्च कीमत ₹54,999 थी, वहीं अब यह ₹5,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है। इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का इस्तेमाल करके इसकी प्रभावी कीमत को और कम किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। आइए जानते हैं कि Flipkart पर मिल रहे इस डील की पूरी डिटेल।
50 हजार से कम में पाएं OnePlus 13s
OnePlus 13s को भारत में ₹54,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart इस पर ₹5,549 का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर करीब ₹49,450 रह जाती है।
इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त ₹2,472 की छूट मिल सकती है। खरीदारों के लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो करीब ₹1,738 प्रति महीने से शुरू होता है।
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Flipkart इसके बदले ₹39,850 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी दे सकता है। हालांकि एक्सचेंज कीमत आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13s में 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 460 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। डिस्प्ले में Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक जाती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। फोन में 5,850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), और 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC सपोर्ट, डुअल सिम, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास जैसे खासियत शामिल है।