Logo
Motorola Razr 50: मोटोरोला अपने नए रेजर 50 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। डिवाइस को Dimensity SoC और 8GB रैम के साथ गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।

Motorola Razr 50: मोटोरोला जल्द रेजर 50 सीरीज को पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। इस लाइनअप में रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे। ये डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर 40 और रेजर 40 अल्ट्रा के उत्तराधिकारी होंगे। आने वाले डिवाइस पहले ही लीक रेंडर में सामने आ चुके हैं। हाल ही में, रेजर 50 को TENAA और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। अब, फोल्डेबल फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।

Motorola Razr 50 गीकबेंच पर आया सामने
गीकबेंच लिस्टिंग में रेजर 50 की मदरबोर्ड को 'aito' नामक कोड दिया गया है। इसमें चार कोर 2GHz पर चलने वाले हैं और अन्य चार कोर 2.50GHz पर चलने वाले हैं। इसमें माली G615 MC2 जीपीयू है। इससे पता चलता है कि चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X हो सकता है, जिसे जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। दूसरे क्लस्टर की क्लॉक स्पीड भी TENAA सर्टिफिकेशन पर पाई गई है।

Motorola Razr 50 Geekbench Listing
Motorola Razr 50 Geekbench Listing

गीकबेंच डेटाबेस के अनुसार, मोटोरोला रेजर 50 में 8 जीबी रैम है। फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट रिजल्ट में, रेजर 50 ने क्रमशः 1,033 और 2,751 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ेंः Nothing Phone 2a का Special Edition लॉन्च: जानें कीमत और खासियत

मोटोरोला रेजर 50 के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी यूनिट होने की उम्मीद है। फोल्डेबल फोन के अन्य लीक हुए स्पेसिफिकेशन में 6.9-इंच pOLED 120Hz मेन डिस्प्ले, 3.6-इंच OLED सेकेंडरी स्क्रीन और 50MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा शामिल है। रेजर 50 को ग्रे और खाकी कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, वर्तमान में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Motorola Razr 50 Series की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों लॉन्च डेट का खुलासा किया जा सकता है। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487