Lava Bold N2 17 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध रहेगा। फोन में 13MP डुअल रियर कैमरा और USB Type C सपोर्ट मिलेगा। जानिए डिजाइन और संभावित फीचर्स।

Lava ने घोषणा की है कि उसका नया Lava Bold N2 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को “Be Fearless, Be Bold” टैगलाइन के साथ टीज किया है। यह स्मार्टफोन देश में Amazon के जरिए एक्सक्लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

Amazon पर मिलेगा एक्सक्लूसिव
Lava Bold N2 के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक मिलती है। फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने फिलहाल डिस्प्ले साइज, बैटरी क्षमता, प्रोसेसर और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

13MP डुअल रियर कैमरा से होगा लैस
Lava Bold N2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी, जो स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में मौजूद होगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ LED फ्लैश भी मिलेगा। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिजाइन और कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम डिजाइन दिया जाएगा। पीछे की तरफ Lava की ब्रांडिंग नीचे बाईं ओर नजर आएगी। राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलेंगे। नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल दी जाएगी।

Lava Bold N1 का अपग्रेड वर्जन
Lava Bold N2, पिछले साल मई 2025 में लॉन्च हुए Lava Bold N1 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Bold N1 की शुरुआती कीमत 5999 रुपये थी और इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc 9863A चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई थी। अब उम्मीद की जा रही है कि नया Bold N2 बेहतर स्पेसिफिकेशन और अपग्रेड फीचर्स के साथ एंट्री लेगा।

लॉन्च के दिन फोन की कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा होगा। बजट सेगमेंट में Lava का यह नया स्मार्टफोन किफायती विकल्प तलाश रहे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प बन सकता है।