Lava Bold 5G India Launched Date: भारतीय टेक ब्रांड Lava अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया डिवाइस Lava Bold 2 5G को जोड़ने जा रहा है। कंपनी ने सोमवार को ऑफिशियली तौर पर कहा है कि यह नया हैंडसेट इस हफ्ते मार्केट में पेश किया जाएगा। साथ ही लॉन्च से पहले Lava Bold 2 5G की एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी Amazon पर लाइव हो चुकी है। जहां इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिलती हैं।
लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और होल-पंच डिस्प्ले कटआउट मिलेगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G का सक्सेसर होगा, जिसमें 6.67-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। आइए अब अपकमिंग डिवाइस के बारें में विस्तार से जानें।
Lava Bold 2 5G इंडिया में कब होगा लॉन्च?
नोएडा स्थित स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने Amazon पर मौजूद माइक्रोसाइट अपडेट करते हुए कन्फर्म किया है कि Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फोन अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल होगा।
अपकमिंग Lava Bold 2 5G में सेंटर होल-पंच डिस्प्ले कटआउट होगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा दिया जाएगा। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेज़ल्स दिखाई देते हैं, हालांकि नीचे की तरफ थोड़ा मोटा चिन भी नजर आता है।
डिजाइन और अन्य डिटेल्स
लॉन्च डेट की घोषणा कंपनी द्वारा फोन को पहली बार टीज करने के कुछ दिन बाद की गई है। यह भी कन्फर्म हो चुका है कि यह स्मार्टफोन भारत में Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा।
फोन कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। टीज़र के अनुसार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जाएगा, जो एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल मिलेगा। इसके अलावा पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं ओर दिए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन, प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज, बैटरी क्षमता और अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
Lava Bold 5G का अपग्रेड होगा नया फोन
अपकमिंग Lava Bold 2 5G पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G का सक्सेसर होगा। इस फोन को अप्रैल 2025 में भारत में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसके बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत है।
इसमें 6.67-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000mAh बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था।