Logo
election banner
JBL Go 4 पोर्टेबल स्पीकर  को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आया है, जिसमें डस्ट और स्प्लेस रजिस्टेंस मिलता है।   

JBL Go 4 को CES 2024 में अनावरण के बाद चीन में लॉन्च किया गया। साल के आखिर में अन्य बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी है। पुराने JBL Go 3 के मुकाबले इसमें मजबूत बॉडी मिलती है। साथ ही अपडेटेड चेचिस भी दिया गया है। स्पीकर की बॉडी 80 प्रतिशत रिसाइकिल प्लास्टिक और रिसाइकिल फेबरिक से बनी है। इसमें मल्टी कनेक्शन दिए गए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

JBL Go 4 की कीमत और उपलब्धता 
चीन में इसकी कीमत CNY 429 (भारतीय रुपए में करीब 4,900 रुपए) है। हालांकि सीमित समय के लिए CNY 399 (लगभग 4,600 रुपए) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। स्पीकर की आधिकारिक बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी। यह ब्लैक, ब्लू, कैमो, ग्रे, रेड और पर्पल रंगों में पेश किया गया है। JBL Go 4 स्पीकर अगले महीने अप्रैल से यूरोप के मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। वहां इसकी कीमत 49.99 EUR यानी भारतीय रुपए में 4500 रुपए रखी गई है। वहीं, कुछ बाजारों में इसे जून महीने में भी उतारा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें :  Asus Zenfone 11 Ultra लॉन्च, इसमें Snapdragon 8 Gen 3 और 16GB रैम 

JBL Go 4 के स्पेसिफिकेशन 
कंपनी का दावा है कि यह सबसे छोटा पोर्टेबल स्पीकर है। यह LE ऑडियो के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। ऑराकास्ट तकनीक से लैस ये डिवाइस मल्टी-स्पीकर कनेक्शन की अनुमति देता है। कंपनी यह दावा भी करती है कि इसका प्लेबैक टाइम 7 घंटे का है। 

JBL Go 4 को लेकर दावा किया गया है कि यह लगातार 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। कंपनी के अनुसार, प्लेटाइम बूस्ट मोड चालू होने पर इसे दो घंटे ज्यादा चलाया जा सकता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। स्पीकर जेबीएल पोर्टेबल एप्लिकेशन के साथ भी संगत है जो उपयोगकर्ताओं को प्लेबैक और ईक्यू मोड को अनुकूलित करने की अनुमति देता है।

jindal steel
5379487