Itel A100 4G Launch: आईटेल ने अपने नए स्मार्टफोन Itel A100 4G के साथ मजबूती पर विशेष ध्यान दिया है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे झटकों और गिरने के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाता है। डिजाइन के मामले में यह फोन काफी हद तक फ्लैगशिप डिवाइसेस से प्रेरित नजर आता है।
इसके अलावा, फोन को IPX4 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी के हल्के छीटों से सुरक्षित रखती है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए खरीद के 100 दिनों के भीतर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है।
Itel A100 4G Launch: कीमत और उपलब्धता
Itel A100 4G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB रैम वाले वेरिएंट को ग्राहक 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह फोन सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इसे देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से ऑफलाइन खरीद पाएंगे।
Itel A100 4G Launch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ अनुभव मिलेगा। फोन में UniSoC T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है।
इसमें 8GB तक की वर्चुअल रैम विस्तार की सुविधा भी दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 15 पर आधारित Itel OS 15 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की एक और बड़ी खासियत इसका 'अल्ट्रालिंक' (Ultralink) फीचर है।
कंपनी के अनुसार, यह फीचर नेटवर्क न होने की स्थिति में भी अन्य आईटेल यूजर्स के साथ आपातकालीन संचार के जरिए कॉल करने की अनुमति देता है।