iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G की बिक्री भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह फोन अब Amazon, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और वीवो के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे 'प्रिस्मैटिक ग्रीन' और 'टाइटन ब्लैक' रंगों में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर बेस मॉडल पर ₹1,500 और हाई-एंड मॉडल्स पर ₹2,000 की तत्काल छूट मिल रही है।
iQOO Z11x 5G की कीमत
भारत में iQOO Z11x 5G को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें बेस वेरिएंट- 6GB + 128GB की कीमत ₹18,999 रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: ₹20,999 और ₹22,999 है। इसके अलावा, कंपनी 6 महीने तक की No-cost EMI की सुविधा भी दे रही है।
दमदार बैटरी और डिस्प्लेइस
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.76-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग से लैस है, जो इस बजट में एक बड़ी खूबी है।
प्रोसेसर और कैमरा सेटअप
परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस है। वहीं, सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।