iPhone 17 Pro इस वक्त Vijay Sales पर ₹8,000 से ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यदि आप आईफोन 17 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फटाफट इस डील और ऑफर प्राइस के बारें में जानें।

क्या आप एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 17 सीरीज को खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन किसी बढ़िया ऑफर या डिस्काउंट के साथ डिवाइस को खरीदना चाहते है ,तो अब पास एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, Vijay Sales इस समय  Apple iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस खास ऑफर के साथ ग्राहक 8 हजार रुपए से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। बता दें, इसे भारत में ₹1,34,900 की कीमत पर सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। 

इसमें 6.3-इंच डिस्प्ले, Apple का A19 Pro चिपसेट और 48MP ट्रिपल Fusion कैमरा सिस्टम जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं। आइए अब बिना देरी किए फटाफट इस ऑफर के बारें में जानें। 

Apple iPhone 17 Pro का डिस्काउंट प्राइस 
Apple iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 थी। फिलहाल Vijay Sales की वेबसाइट पर यह ₹1,32,490 में लिस्टेड है, यानी ₹2,410 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹6,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट, और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹4,500 तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। हालांकि यह आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगा।  

ये भी पढ़े-ः Vivo T5 Pro 5G: लॉन्च से पहले कीमत लीक, 120fps गेमिंग सपोर्ट और 9020mAh बैटरी के साथ जल्द मारेगा एंट्री

Apple iPhone 17 Pro: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 17 Pro में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इसमें Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का ट्रिपल Fusion कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड
और 48MP टेलीफोटो (8x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल है,  8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।  फ्रंट में 18MP कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होता है।