Hisense ने भारत में नई Intelli Cool Pro AC लॉन्च की है। यह 1.5 टन की 3-स्टार AC वॉइस कंट्रोल और AI स्मार्ट मोड के साथ आती है। इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, Self-Clean फंक्शन और 4-in-1 एयर फिल्टर शामिल हैं। जनिए कीमत और फीचर्स।

Hisense ने भारतीय मार्केट में अपना नया कूलिंग डिवाइस  Intelli Cool Pro एयर कंडीशनर को लॉन्च कर दिया है। यह एयरकंडीशनर स्मार्ट AI मोड और वॉइश कंट्रोल फीचर के साथ आती है। इसकी मदद से आप सिर्फ बोलकर ही AC का टेम्परेचर सेट कर सकते हैं और कूलिंग का स्मार्ट अनुभव ले सकते हैं। 

यह एयर कंडीशनर 1.5 टन की क्षमता और 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली एयर फिल्ट्रेशन तकनीक भी शामिल है। साथ ही, Hisense इस प्रोडक्ट के साथ 5 साल की वारंटी भी प्रदान कर रहा है, जो ग्राहकों के लिए भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है। इस स्मार्ट AC की कीमत और अन्य खासियतों के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं। 

1. Hisense 2026 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर Wi-Fi AC

इनडोर एयर क्वालिटी के लिए, यह सीरीज 4-इन-1 फिल्टर के साथ आती है, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को पकड़ता है। इसके साथ Self-Clean फंक्शन भी है, जो AC के अंदर नमी और गंदगी को हटाकर सफाई बनाए रखता है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और वॉइस कंट्रोल
Intelli Cool Pro Series ConnectLife प्लेटफॉर्म के जरिए Wi-Fi कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन से AC को ऑपरेट कर सकते हैं और टेम्परेचर सेटिंग्स, शेड्यूलिंग जैसी सुविधाओं को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, सिस्टम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में वॉइस कमांड को सपोर्ट करता है।

कंपनी ने बताया कि नए मॉडल में R32 रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल किया गया है, जिसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल R410A की तुलना में कम है। यह कदम पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप है जो कूलिंग उपकरणों से संबंधित हैं। 

अन्य खास फीचर्स 
Intelli Cool Pro AC में कई अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और स्मार्ट और किफायती बनाते हैं। इसमें 3D कूल एयर फ्लो और 4-वे ऑटो स्विंग सिस्टम दिया गया है, जो कमरे में बेहतर एयर डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करता है। लंबी दूरी तक एयरफ्लो के साथ, यह AC पूरे कमरे को समान रूप से ठंडा करता है।

इसमें कई स्लीप मोड्स हैं, जो रात में आरामदायक कूलिंग प्रदान करते हैं, और शोर-रहित ऑपरेशन मोड के साथ यह बिना किसी रुकावट के शांत वातावरण बनाता है। AC में सेल्फ-डायग्नोसिस सपोर्ट भी है, जिससे मेंटेनेंस और समस्या पहचान आसान हो जाती है।

Intelli Cool Pro Series में इन-ग्रूव्ड कॉपर ट्यूबिंग दी गई है, जिसे एंटी-कॉरोज़न ट्रीटमेंट के साथ बनाया गया है, और यह स्टेबलाइज़र की जरूरत के बिना काम करता है, जिससे बिजली और रखरखाव की बचत होती है। Intelli Cool Pro Series के अलावा, Hisense ने भारतीय बाजार में Intelli Cool और Eco Cool सीरीज भी पेश की हैं, जो अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से उपभोक्ताओं को विकल्प प्रदान करती हैं।

कीमत और उपलब्धता
Intelli Cool Pro Series का 3-स्टार 1.5 टन वेरिएंट फिलहाल Amazon, Flipkart, रिटेल स्टोर्स और अधिकृत डीलर्स पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹28,990 है और कंपनी इसे 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ पेश कर रही है।