Casio ने अपनी नई G-Shock Summer Resort 2026 सीरीज पेश की है, जिसमें चार नए मॉडल शामिल किए गए हैं। इनका नाम GMA-P2100SR-1A, GMA-P2100SR-7A, GM-S2110SR-1A और GM-S2110SR-7A है। ये सभी मॉडल कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, समर थीम स्टाइल और G-Shock की मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। जानिए इनकी की कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से ।
G-Shock Summer Resort 2026 सीरीज के फीचर्स
इन घड़ियों की सबसे खास डिजाइन एलिमेंट पोलराइज्ड वेपर डिपोजिशन ग्लास है, जो देखने के एंगल के हिसाब से अपना रंग बदलता है। इससे ग्लास में अलग-अलग टिंट इफेक्ट देखने को मिलता है। GMA-P2100SR-1A और GM-S2110SR-7A में ग्रीन टिंटेड ग्लास दिया गया है, जबकि GMA-P2100SR-7A और GM-S2110SR-1A में पिंक टिंट मिलता है। कोटिंग प्रोसेस के कारण हर यूनिट में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है और अलग-अलग लाइटिंग में विजिबिलिटी भी बदल सकती है।
GM-S2110SR मॉडल्स में ऑक्टागोनल केस के साथ सिल्वर-टोन स्टेनलेस स्टील बेज़ल दिया गया है। इसमें GM-S2110SR-1A में डार्क ग्रे रेज़िन स्ट्रैप और GM-S2110SR-7A में व्हाइट रेज़िन स्ट्रैप मिलता है। वहीं GMA-P2100SR मॉडल्स में राउंड केस के साथ ट्रांसलूसेंट रेज़िन बेज़ल और स्ट्रैप दिए गए हैं, जो -1A वेरिएंट में ब्लैक और -7A वर्जन में क्लियर फिनिश में आते हैं।
दोनों सीरीज को कॉम्पैक्ट साइज में डिजाइन किया गया है, जो छोटे कलाई वाले यूज़र्स के लिए बेहतर है। इसका केस साइज 46 × 40.2 × 11.2 mm है और वजन लगभग 40 ग्राम है। इसमें रेज़िन केस और बेज़ल, रेज़िन बैंड, मिनरल ग्लास और शॉक रेसिस्टेंस दिया गया है। यह घड़ी 200 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट है।
घड़ियां CR1025 बैटरी पर चलती हैं, जिसकी लाइफ लगभग 3 साल तक बताई गई है। फीचर्स में 31 टाइम ज़ोन (48 शहर और UTC), 1/100 सेकंड स्टॉपवॉच, 24 घंटे तक का काउंटडाउन टाइमर, 5 डेली अलार्म और ऑवरली टाइम सिग्नल शामिल हैं। इसके अलावा इसमें डबल LED लाइट (एनालॉग और डिजिटल डिस्प्ले के लिए), 2099 तक फुल ऑटो कैलेंडर, म्यूट ऑप्शन, ±15 सेकंड प्रति माह की सटीकता और 12/24-घंटे फॉर्मेट मिलता है। यह एनालॉग और डिजिटल डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन है, जिसमें हैंड शिफ्ट फीचर भी दिया गया है।
G-Shock Summer Resort 2026 सीरीज की कीमत
जापान में GMA-P2100SR मॉडल्स की कीमत ¥19,800 (लगभग $124) है, जबकि GM-S2110SR वेरिएंट्स की कीमत ¥30,250 (लगभग $190) रखी गई है। ग्लोबल मार्केट में भी इनकी उपलब्धता की उम्मीद है, हालांकि जापान के बाहर लॉन्च टाइमलाइन अभी कन्फर्म नहीं की गई है। कुछ मॉडल्स इस महीने के अंत तक अन्य देशों में लॉन्च हो सकते हैं।