Flipkart vs Amazon: Samsung Galaxy S24 की कीमत में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, जानें कहां मिलेगी सबसे सस्ती डील

Flipkart vs Amazon Sale: स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Samsung Galaxy S24, जिसे इस साल का प्रीमियम फ्लैगशिप माना जा रहा है, अब रिकॉर्ड तोड़ छूट के साथ मिल रहा है। Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म्स पर Galaxy S24 की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन सवाल ये है कि सबसे सस्ती डील कहां मिल रही है?
Flipkart पर Galaxy S24 की कीमत 30,000 रुपए तक गिर गई है, जबकि Amazon भी एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ कड़ी टक्कर दे रहा है। यदि आप भी Galaxy S24 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस कंपैरिजन को पढ़ने के बाद तय करना आसान हो जाएगा कि कौन-सी डील आपके लिए सबसे फायदे वाली है।
Flipkart vs Amazon Sale: Samsung Galaxy S24 ऑफर कंपैरिजन
| डिटेल | Flipkart | Amazon |
| M.R.P. | ₹74,999 | ₹79,999 |
| डिस्काउंटेड प्राइस (बिना एक्सचेंज) | ₹44,999 | ₹52,425 |
| कुल छूट | ₹30,000 (40% off) | ₹27,574 (34% off) |
| एक्सचेंज ऑफर | ₹27,500 तक | ₹46,250 तक |
| बैंक ऑफर | 5% Cashback (Flipkart Axis Bank) | ₹1,250 HDFC + ₹1,572 Amazon Pay |
| स्पेशल ऑफर / कूपन | कीमत में ₹30,000 की सीधी छूट शामिल | Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक |
Flipkart vs Amazon Sale: कौन-सा ऑफर है बेहतर?
Flipkart पर यह फोन सीधे ₹30,000 की छूट के साथ ₹44,999 में मिल रहा है। साथ ही Flipkart एक्सचेंज पर ₹27,500 तक की वैल्यू दे रहा है और Flipkart Axis कार्ड से 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी है। इसके अलावा American Express कार्ड पर ₹3,750/month की No Cost EMI सुविधा भी दी जा रही है।
दूसरी ओर, Amazon एक्सचेंज ऑफर ₹46,250 तक दे रहा है, जो फ्लिपकार्ट की तुलना में ज़्यादा वैल्यू दे रहा है, लेकिन इस पर बेस प्राइस ₹52,425 है। वहीं, इसमें ₹1,250 HDFC कार्ड पर और ₹1,572 Amazon Pay Cashback बैंक ऑफर भी मिल जाता है। इसके अलावा आपको इस फोन पर EMI थोड़ा सस्ता (₹2,542/month) मिलता है, लेकिन टोटल बेनिफिट देखें तो यह Flipkart से कम है।
Flipkart vs Amazon Sale: कौन-सा प्लेटफॉर्म चुनें?
अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज नहीं कर रहे, तो Flipkart पर Galaxy S24 सिर्फ ₹44,999 में मिल रहा है, जो कि Amazon से लगभग ₹7,500 सस्ता है। यदि आप एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Amazon की वैल्यू ज़्यादा है, लेकिन फाइनल डील आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर सरल शब्दों में कहें तो Flipkart ऑफर कीमत, बैंक ऑफर और आसान EMI विकल्पों के चलते ज़्यादा किफायती साबित हो रहा है।
