Black Moon 2024: आसामान से अदृश्य होगा चांद, साफ दिखेंगे तारे और ग्रह; कब दिखेगा ये दुर्लभ नजारा?

Black Moon 2024
X
Black Moon 2024:  31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे आसामन में ब्लैक मून का नजारा देखने को मिलेगा।
Black Moon 2024:ब्लैक मून 2024 की दुर्लभ घटना 30 दिसंबर को होगी। यह रात खगोल प्रेमियों के लिए खास होगी। इस रात चंद्रमा की रोशनी नहीं होगी। इससे आकाश साफ और गहरा दिखाई देगा। यह तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं को देखने का यह सुनहरा मौका होगा।

Black Moon 2024: दिसंबर 2024 में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है। इसे ब्लैक मून कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब एक महीने में दो बार न्यू मून नजर आता है। 30 दिसंबर 2024 को यह ब्लैक मून नजर आने वाला है। भारत में यह नजारा 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे देखा जा सकेगा। इसे देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, इस दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देता, लेकिन यह रात खगोलीय घटनाओं के प्रेमियों के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस रात गहरे आसमान में तारों और ग्रहों को देखने का मौका मिलेगा। यह रात उन लोगों के लिए यादगार होगी जो ब्रह्मांड की गहराइयों को करीब से देखना चाहते हैं।

ब्लैक मून क्या है और क्यों है खास ?
ब्लैक मून तब होता है जब एक महीने में दो बार न्यू मून नजर आता है। यह घटना बहुत दुर्लभ होती है। पिछली बार यह अगस्त 2022 में हुआ था। अगली बार यह मई 2026 में होगा। न्यू मून स्थिति है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होता है। न्यू मून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होता है और उसकी रोशनी वाला हिस्सा पृथ्वी से दूर होता है।। ब्लैक मून की इसी खासियत की वजह से दुनिया भर के खगोलशास्त्रियों और अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं के प्रेमी के लिए यह बेहद खास बन जाता है।

ब्लैक मून इंडिया में देखा जा सकेगा या नहीं
सवाल उठता है कि ब्लैक मून को इंडिया में देखा जा सकेगा या नहीं, तो इसका जवाब है कि ब्लैक मून को इंडिया से भी दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 5:27 बजे (2227 GMT) होगा। भारत में यह 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे IST पर होगा। इस घटना के दौरान चंद्रमा पूरी तरह अदृश्य रहेगा। चांद की गैर मौजूदगी की वजह से आसमान और गहरा हो जाएगा। ऐसे में यह यह रात आकाशगंगा, ग्रहों और नेबुला को देखने के लिए बेहद मुफीद समय होगी। ब्लैक मून को देख पाना संभव नहीं है, क्योंकि वास्तव में यह नजर ही नहीं आएगा। लेकिन, इसके असर से रात के समय आसमान का नजारा बेहद खूबसूरत दृश्य पेश करेगा।

आकाशगंगा बेहद साफ-साफ नजर आएंगा
ब्लैक मून की रात गहरी और साफ होगी। इस दौरान ग्रह, नेबुला और आकाशगंगाएं साफ दिखाई देंगी। दूरबीन से देखे जाने पर ओरियन नेबुला और ईगल नेबुला जैसी आकाशीय संरचनाएं साफ नजर आएंगी। आकाशगंगाओं की चमक और स्पष्टता अधिक होगी। ग्रह जैसे शुक्र (Venus), मंगल (Mars), और बृहस्पति (Jupiter) भी चमकदार नजर आएंगे। यह खगोल विज्ञान के शौकीनों और प्रोफेशनल्स के लिए खास रात होगी।

ब्लैक मून की सांस्कृतिक और ज्योतिषीय महत्ता
ब्लैक मून केवल खगोलीय घटना ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कई संस्कृतियों में इसे नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह आत्ममंथन और नई योजनाएं बनाने का सही समय है। गहरी रातें रहस्य और बदलाव का प्रतीक मानी जाती हैं। ब्लैक मून की इस विशेषता के कारण यह हर किसी के लिए खास बन जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story