Apple 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में अपना नया रिटेल स्टोर Apple Borivali खोलेगा। जानें लोकेशन, सुविधाएं, Genius Bar और भारत में कंपनी के अन्य स्टोर्स की पूरी जानकारी।

Apple Borivali Store opening date: टेक दिग्गज Apple ने मुंबई में अपने दूसरे फिजिकल रिटेल स्टोर की ओपनिंग डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी 26 फरवरी को ‘Apple Borivali’ नाम से नया स्टोर शुरू करेगी। यह भारत में Apple का छठा आधिकारिक स्टोर होगा।

यह स्टोर मुंबई के बोरीवली स्थित Sky City Mall में खुलेगा, जो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास है। स्टोर दोपहर 1 बजे से ग्राहकों के लिए खुल जाएगा।

मुंबई में बढ़ रही है Apple की मौजूदगी
Apple ने मुंबई में अपना पहला आधिकारिक स्टोर Apple BKC अगस्त 2023 में लॉन्च किया था। यह स्टोर जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्थित है। अब Borivali में दूसरा स्टोर खोलकर कंपनी शहर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

हाल ही में कंपनी ने Apple Noida भी शुरू किया, जो भारत का पांचवां Apple स्टोर बना। इसके अलावा देश में Apple Saket, Apple Hebbal और Apple Koregaon Park जैसे स्टोर पहले से संचालित हो रहे हैं।

ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
Apple Borivali में ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने, इन स्टोर पिकअप और टेक्निकल सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां Genius Bar के जरिए तकनीकी सहायता दी जाएगी।

स्टोर में 'Today at Apple' सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्राहक Apple डिवाइस और फीचर्स के बारे में विस्तार से सीख सकेंगे। बिजनेस ग्राहकों के लिए भी वन टू वन शॉपिंग असिस्टेंस उपलब्ध कराई जाएगी।

हैदराबाद और चेन्नई में भी विस्तार की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple हैदराबाद में भी नया रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी में है। कंपनी ने वहां रिटेल डिवीजन के लिए कई वरिष्ठ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि आधिकारिक तारीख और लोकेशन की घोषणा अभी नहीं हुई है।

इसके अलावा कंपनी चेन्नई के DLF CyberCity, पोरूर में लगभग 20 हजार वर्ग फुट का कॉर्पोरेट ऑफिस स्थापित करने की योजना बना रही है। यह नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर वैश्विक संचालन से जुड़े कार्यों को संभालेगा।

भारत में Apple की बढ़ती रणनीति
Apple के सीईओ Tim Cook ने हाल ही में कंपनी के रिकॉर्ड तिमाही नतीजों के दौरान भारत में और स्टोर खोलने की योजना की पुष्टि की थी। इससे साफ है कि Apple भारतीय बाजार को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है और अपनी ऑफलाइन मौजूदगी को तेजी से बढ़ा रही है।

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन और डिजिटल इकोसिस्टम की बढ़ती मांग को देखते हुए Apple का यह विस्तार आने वाले समय में और तेज हो सकता है।