Amazfit Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च हो गया है। इसमें 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 20 दिन बैटरी, डुअल-बैंड GPS और 170+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

Amazfit ने अपनए नई स्मार्टवॉच Cheetah 2 Pro लॉन्च की है। यह घड़ी खासतौर पर मैराथन रनर और सीरियस फिटनेस यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है। इसमें हल्के टाइटेनियम बिल्ड के साथ सफायर ग्लास है, साथ ही आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए एक ब्राइट AMOLED डिस्प्ले भी है। 

यह वॉच एडवांस्ड रनिंग मेट्रिक्स, मल्टी-सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ डुअल-बैंड GPS और Zepp Coach के ज़रिए स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग टूल्स को सपोर्ट करती है। इसमें डिटेल्ड हेल्थ ट्रैकिंग, ऑफलाइन स्टोरेज और थर्ड-पार्टी फिटनेस प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट भी शामिल है, जो इसे लंबी दूरी की ट्रेनिंग और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक फीचर-रिच ऑप्शन बनाता है।

कीमत और उपलब्धता
Amazfit Cheetah 2 Pro की कीमत $449.99 (लगभग ₹49,100) रखी गई है। यह फिलहाल अमेरिका में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टवॉच में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। स्क्रीन को सैफायर ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें सर्कुलर डायल, ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम, एल्यूमिनियम बटन और प्लास्टिक बेज़ल मिलता है। वॉच में 4 फिजिकल बटन, स्पीकर, माइक्रोफोन, लीनियर मोटर और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें डुअल मोड फ्लैशलाइट भी है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, BLE 5.3 और Wi-Fi 2.4GHz सपोर्ट मिलता है। यह Android 7.0 और iOS 14.0 या उससे ऊपर के डिवाइसेज़ के साथ काम करती है और Zepp ऐप के जरिए कनेक्ट होती है।

इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर के साथ कई सेंसर दिए गए हैं, जैसे एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट, जियोमैग्नेटिक, टेम्परेचर और बैरोमीटर। साथ ही इसमें डुअल-बैंड GPS और 6 सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट मिलता है, जिससे ट्रैकिंग काफी सटीक रहती है।
 
फिटनेस और हेल्थ फीचर्स
इसमें 170+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं और कुछ वर्कआउट्स की स्मार्ट पहचान भी होती है। रनिंग के लिए इसमें रनिंग पावर, लैक्टेट थ्रेशोल्ड, ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम और वर्चुअल पेसिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

यह Zepp Coach के जरिए ट्रेनिंग प्लान्स और Strava, TrainingPeaks, Runna और Google Fit जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ इंटीग्रेशन भी सपोर्ट करता है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, ब्रीदिंग क्वालिटी और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग शामिल हैं।

बैटरी
इसमें 540mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 20 दिन तक, हेवी यूज़ में 10 दिन तक और Always-On Display के साथ 8 दिन तक चल सकती है। GPS मोड में यह 31 घंटे तक चलती है और एक्सटेंडेड मोड में 99 घंटे तक बैटरी लाइफ मिल सकती है।