Logo
Acer Ectraordinary Go laptop launched: Acer ने अपनी लैपटॉप सीरीज में विस्तार करते हुए एक नया Acer Ectraordinary Go laptop लॉन्च कर दिया है। यह 8 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।

Acer Ectraordinary Go laptop launched: Acer ने अपना एक नया लैपटॉप Acer Ectraordinary Go laptop को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में Acer TravelLite लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया था। यह लैपटॉप भी TravelLite के जैसे 12th-generation के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, लेकिन इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पावर के लिए बड़ी बैटरी भी मिलती हैं। यहां हम इस लैपटॉप की कीमत और फीचर्स बता रहे हैं। 

Acer Ectraordinary Go laptop के स्पेसिफिकेशन 
इस लैपटॉप का वजन केवल 1.49 किलोग्राम है। यह डिवाइस 58Wh बैटरी से लैस है जिसे 100W गैलियम नाइट्राइड पावर एडाप्टर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना हैं कि, यह 8 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हालाँकि, यह बैटरी लाइफ आपके यूज करने के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ेः- ₹10,000 में मिल रहें रियलमी के ये तीन धांसू फोन; 108MP कैमरा, 5000 mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई तगड़े फीचर, जल्द करें ऑर्डर 

लैपटॉप में 16:10  वाइड aspect रोटियो के साथ 14-इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। यह फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल में 45% NTSC कलर gamut ​​रेटिंग भी है। हालाँकि, यदि आप अधिकतर टेक्सट वर्क ही करते है तो यह डिवाइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो साबित हो सकता है। 

3  परफॉर्मेंस मोड और डुअल हीट पाइप के साथ तगड़ा प्रोसेसर 
इस डिवाइस की खास विशेषता हैं कि इसकी लिड को आप 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं। इसमें फुल एचडी कैमरा और बैकलिट कीबोर्ड भी है। Ectraordinary Go laptop 12-जेनरेशन के इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर से लैस है, जो 45W परफॉर्मेंस रिलीज के साथ आता है। डिवाइस को ठंडा करने के लिए इसमें डुअल हीट पाइप और डुअल फैन लगे हैं। आप अपने वर्कफ़्लो के हिसाब से परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के लिए Fn+F का उपयोग करके तीन परफॉर्मेंस मोड के पर स्विच कर सकते हैं।

ढेर सारे पोर्ट सपोर्ट के साथ कनेक्टिवी होगी आसान 
वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए यह वाईफाई 6 और ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप डुअल M.2 स्लॉट PCIe Gen4 हाई-स्पीड SSDs के साथ जोड़ी गई LPDDR5 हाई-स्पीड मेमोरी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह प्री-इंस्टॉल 16GB 4800MHz मेमोरी के साथ आता है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिवी के लिए ढेर सारे पोर्ट मिलते है। इनमें 3.5mm jack, RJ45, 3xUSB 3.2 Gen1, MicroSD card slot, Type-C (full function), और HDMI 1.4 शामिल है। 

कीमत और उपलब्धता 
कंपनी ने Acer TravelLite लैपटॉप को चीन में लॉन्च किया है। यह डिवाइस आर्कटिक ग्रे कलर में आता है। यह वर्तमान में चीन में 2,999 युआन (लगभग 34,600 रुपए) की कीमत पर प्री-ऑर्डर की लिए उपलब्ध है। 
 

5379487