Google Pixel 11 Pro के लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए। इसमें 1-इंच कैमरा सेंसर, Tensor G6 चिपसेट, 16GB RAM मिलने की उम्मीद है। देखिए लॉन्चटाइमलाइन और फीचर्स।

Google Pixel 11 Pro को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ने यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 Pro में 1-इंच का बड़ा कैमरा सेंसर और Google का नया Tensor G6 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट की उम्मीद है। डिज़ाइन में सिग्नेचर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार और फ्लैट एजेस के साथ सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिखाई देगा।

लीक्स के अनुसार, Pixel 11 Pro AI-ड्रिवन फीचर्स, बेहतर फोटोग्राफी और लंबी अवधि के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर फोकस करेगा। माना जा रहा है कि यह अगस्त-सितंबर 2026 के बीच भारत में लॉन्च हो सकता है।

Google Pixel 11 Pro का पहला लुक हुआ जारी 
रेंडर्स के मुताबिक, Google Pixel 11 Pro में वही सिग्नेचर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार देखने को मिलेगा, जो हाल के Pixel फोन्स में मिलता है, लेकिन इसमें हल्का बदलाव किया जा सकता है। कैमरा बार पूरी तरह ब्लैक हो सकता है, जिससे यह रियर पैनल पर और ज्यादा उभरकर दिखेगा। इसमें फ्लैट एज, सेंटर पंच-होल डिस्प्ले और जाना-पहचाना डिजाइन मिल सकता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन Google Pixel 11 जैसा ही रहने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, इस फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है, जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है। इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट के तौर पर मिल सकता है। फोन में 6.3-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें रिफ्रेश रेट में सुधार देखने को मिल सकता है।

Pixel 11 सीरीज में AI फीचर्स, बेहतर फोटोग्राफी और लंबी अवधि के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर खास ध्यान दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, जिसमें बड़ा 1-इंच Sony LYT 900 सीरीज सेंसर होगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP या 64MP का पेरिस्कोप लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP या 42MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
Google Pixel 11 Pro को Google Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 के साथ अगस्त से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,03,999 से ₹1,19,999 के बीच हो सकती है। ध्यान दें कि ये सभी जानकारी लीक पर आधारित हैं और आधिकारिक पुष्टि के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।