Motorola Signature Launch: मोटो लाया 50MP कैमरा, 90W चार्जिंग वाला प्रीमियम फोन, 7 साल तक चलेगा लैग फ्री

Motorola Signature Launch
मोटोरोला ने आखिरकार अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 90W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है, जिससे फोन लंबे समय तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। प्रीमियम डिजाइन, अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Motorola Signature सीधे तौर पर फ्लैगशिप सेगमेंट के बड़े ब्रांड्स को टक्कर देने आया है। आइए जानते हैं Motorola Signature में क्या-क्या खास है।
Motorola Signature के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेज़ोल्यूशन और 6,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर Motorola का Hello UX दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो सिर्फ 6.99mm पतले बॉडी में फिट की गई है। फोन का वजन 186 ग्राम है। चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W TurboPower वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Signature में 50MP Sony LYT-500 फ्रंट कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-828 मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट के साथ) और 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ड्यूरेबिलिटी
Motorola Signature कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 7 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया गया है। यह फोन Android 16 आधारित Hello UX पर चलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज़ से इसमें- एल्युमिनियम फ्रेम, डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 और IP68 / IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है।
Motorola Signature की कीमत और उपलब्धता
Motorola Signature की यूरोप में कीमत 999 यूरो रखी गई है। आने वाले महीनों में इसे मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया-पैसिफिक क्षेत्रों में भी लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Pantone कलर ऑप्शंस जैसे Carbon और Martini Olive में उपलब्ध होगा।
