Motorola Edge 60 आज होगा लॉन्च: इतनी हो सकती है कीमत, दो 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Motorola Edge 60 Today india Launch
X

Motorola Edge 60 Today india Launch

Motorola Edge 60 भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन में शानदार कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी के साथ कई स्मार्ट AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Motorola Edge 60 Today India Launch: मोटोरोला भारत में आज यानी 10 जून 2025 को दोपहर 12 बजे नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 को लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। हालांकि लॉन्च से पहले फोन की संभावित कीमत और अन्य फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए तब तक इन डिटेल्स पर एक नजर डालें...

Motorola Edge 60 की संभावित कीमत
Motorola Edge 60 की कीमत लगभग ₹23,000 के आस-पास हो सकती है। हालांकि यह कीमत आधिकारिक घोषणा के बाद ही पुष्टि होगी। दोपहर 12 बजे भारत में Edge 60 की लॉन्चिंग के बाद इसकी वास्तविक कीमत का खुलासा हो जाएगा। इस स्मार्टफोन की अधिक जानकारी और खरीदारी के लिए Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Motorola Edge 60 में क्या होगा खास?
मोटोरोला एज 60 फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच 1.5K AMOLED पैनल मिल सकता है। यह 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी दे सकता है। कहा जाता है कि डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है जिसे UFS 2.2 स्टोरेज और LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। डिवाइस लेटेस्ट HelloUI स्किन पर आधारित Android 15 पर चलेगा, जो कई AI फीचर्स भी देता है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी और 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और WiFi 6 भी मिल सकता है।

कैमरे के लिए, डिवाइस में 50MP Sony LYT700C सेंसर और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story