Moto G100 Pro हुआ लॉन्च: मिलेगा POLED डिस्प्ले, 6720mAh बैटरी और 50MP ड्यूल कैमरा, जानें कीमत

Moto G100 Pro Launched
X

Moto G100 Pro Launched

मोटोरोला ने चुपके से G100 Pro लॉन्च किया है। इसमें POLED डिस्प्ले, 6720mAh बैटरी और 50MP ड्यूल कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते है। जानिए कीमत और फीचर्स।

Moto G100 Pro Launched: मोटोरोला ने चुपचाप चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G100 Pro लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ कम कीमत में पेश किया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले P-OLED डिस्प्ले, 6720mAh की बड़ी बैटरी और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही, इसमें लेटेस्ट Android 15 और IP69 जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं इस दमदार डिवाइस की पूरी डिटेल और कीमत।

Moto G100 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। इसमें 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (2712 x 1220 पिक्सल) है, और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लैस डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा
सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पीछे की तरफ इसमें डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फोन Android 15 पर चलता है, जिसमें Motorola का Hello UI स्किन दिया गया है।

प्रोसेसर और बैटरी
फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। यह दो रैम विकल्पों में आता है – 8GB और 12GB, और स्टोरेज विकल्प हैं 256GB व 512GB। इसमें 6,720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स
यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है और इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसका वजन 198 ग्राम है और डायमेंशन हैं 161.21 x 74.74 x 7.87mm।

Moto G100 Pro की कीमत और उपलब्धता
चीन में Moto G100 Pro की कीमत इस प्रकार है:

  1. 8GB + 256GB वेरिएंट: 1,399 युआन (लगभग ₹16,800 या $195)
  2. 12GB + 256GB वेरिएंट: 1,499 युआन (लगभग ₹17,920 या $210)
  3. 12GB + 512GB वेरिएंट: 1,699 युआन (लगभग ₹20,300 या $240)

यह चार रंगों में उपलब्ध है: Pine Smoke Blue, Tundra Blue, Clouds Ink Black, और Silk Purple।

ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता
वैश्विक स्तर पर यह फोन Moto G86 नाम से बेचा जा रहा है। जिस वेरिएंट में 6,720mAh बैटरी है, उसे Moto G86 Power कहा जाता है, जबकि 5,200mAh बैटरी वाले वेरिएंट को सिर्फ Moto G86 नाम दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story