आ गया सस्ता फोल्डेबल फोन: दो डिस्प्ले, 66W चार्जिंग के साथ मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा, कीमत है सिर्फ इतनी

Huawei Nova Flip S
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Nova Flip S लॉन्च किया है। यह क्लैमशेल फोल्डेबल फ़ोन Nova Flip का अपग्रेड वर्जन है। फनो की सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसे बेहद कम कीमत पर उतारा है, ताकि यह सभी ग्राहकों की पहुंच में हो। मुंड़ने वाले इस हैंडसेट में 2.14 इंच बाहरी डिस्प्ले मिलती है। साथ ही 6.9 इंच की मेन इंटरनल स्क्रीन दी गई है।
वीडियो और सेल्फी के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट शूटर मिलता है। पावर के लिए डिवाइस में 4,400mAh की बैटरी और 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालें।
Huawei Nova Flip S के स्पेसिफिकेशन
Nova Flip S का डिजाइन काफी हद तक अपने पिछले वर्जन जैसा ही है। इसकी मोटाई 6.9 मिमी, वजन 195 ग्राम और कवर डिजाइन पहले जैसा ही है। Huawei ने मौजूदा न्यू ग्रीन, जीरो व्हाइट, सकुरा पिंक और स्टार ब्लैक फ़िनिश के साथ दो नए रंग विकल्प, स्काई ब्लू और फेदर सैंड ब्लैक, को भी इसमें शामिल किया हैं।
डिस्प्ले और अन्य फीचर्स
Huawei Nova Flip S में दो स्क्रीन हैं – एक बाहर और एक अंदर। बाहर की स्क्रीन 2.14 इंच की चौकोर है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है। इस पर आप प्यारे पालतू जानवरों की थीम, खुद बनाए वॉलपेपर और मज़ेदार कॉल डिस्प्ले देख सकते हैं। इसमें मौसम देखने, शेड्यूल चेक करने या QR कोड से पेमेंट जैसी ज़रूरी चीज़ों के लिए ऐप्स को सीधे पिन किया जा सकता है। साथ ही, इसमें लाइव विंडो फीचर भी है, जो फ्लाइट की जानकारी या खाने की डिलीवरी जैसे रीयल-टाइम अपडेट स्क्रीन पर दिखाता है।फोन खोलने पर अंदर एक बड़ी 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1136×2698 पिक्सल है। यह स्क्रीन अपने आप जरूरत के हिसाब से 1Hz से 120Hz तक की रिफ्रेश रेट पर काम करती है, जिससे इस्तेमाल स्मूद भी रहता है और बैटरी भी बचती है। इसमें वॉटर ड्रॉप हिंज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिससे स्क्रीन मोड़ने पर लाइन (क्रीज़) बहुत कम दिखती है। इस फोल्डेबल स्क्रीन को 12 लाख बार तक मोड़ने का भरोसा दिया गया है, जिसे स्विस संस्था SGS ने प्रमाणित किया है।
कैमरा-बैटरी फीचर्स
इसके अलावा, नोवा फ्लिप एस में 66W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग, साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट रिकग्निशन है। और 4,400mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोल्डेबल डिवाइस में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर (f/1.9) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) शामिल है। फ्रंट में 32MP का सेंसर है और दोनों ही AIS स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। यह डिवाइस HarmonyOS 5.1 पर चलता है, लेकिन Huawei ने चिप की जानकारी जारी नहीं की है।
Huawei Nova Flip S की कीमत
Huawei Nova Flip S को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 3,488 युआन (लगभग ₹40,600) है। वहीं, 512GB वेरिएंट की कीमत 3,788 युआन (लगभग ₹44,100) है। यह कीमतें इसे चीन में Huawei का सबसे किफ़ायती फोल्डेबल फ़ोन बनाता है।
