10,200mAh बैटरी वाला टैब लाया Lenovo: 144Hz स्क्रीन, AI फीचर्स, 16GB रैम सै है लैस, चेक करें प्राइस

Lenovo Yoga Tab Plus
Lenovo Yoga Tab Plus: Lenovo ने भारत में अपना नया Yoga Tab Plus लॉन्च किया है। कंपनी का यह पहला AI-पावर्ड टैबलेट है। Lenovo ने इस डिवाइस को हाई-एंड हार्डवेयर और ऑन-डिवाइस AI सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह टैबलेट खासतौर पर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 10,200mAh बैटरी , 144Hz स्क्रीन, के साथ 16GB रैम जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। यहां जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।
Lenovo Yoga Tab Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
यह टैबलेट 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 3K (2944 x10,200mAh बैटरी वाला टैब लाया Lenovo: 144Hz स्क्रीन, AI फीचर्स, 16GB रैम सै है लैस, चेक करें प्राइस 1840 पिक्सल) है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
AI फीचर्स
टैबलेट में Lenovo AI Now नाम का लोकल ऑन-डिवाइस असिस्टेंट दिया गया है, जो 8 बिलियन पैरामीटर्स तक के LLM (Large Language Model) को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से रीयल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, समरी जनरेशन और वॉइस-टू-टेक्स्ट जैसे काम बिना इंटरनेट के किए जा सकते हैं। डिवाइस Android 14 पर आधारित ZUI 16 पर चलता है और Android 17 तक का अपग्रेड व चार साल के सिक्योरिटी पैच का वादा मिलता है।
कैमरा और ऑडियो
डिवाइस के रियर में 13MP + 2MP का कैमरा सेटअप और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में 13MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 6 Harman Kardon ट्यून किए गए स्पीकर हैं, जिनमें 4 वूफर और 2 ट्वीटर शामिल हैं। साथ ही Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है।
अन्य फीचर्स
टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और स्टेनलेस स्टील किकस्टैंड दिया गया है। इसमें Lenovo Tab Pen Pro साथ में मिलता है, जो 8192 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी और टिल्ट डिटेक्शन के साथ आता है।
इसके अलावा AI Key वाला 2-in-1 कीबोर्ड भी शामिल है। टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी है, जो 11 घंटे तक की स्ट्रीमिंग और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Lenovo Yoga Tab Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता
Lenovo Yoga Tab Plus भारत में दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इनकी कीमत इस प्रकार है-
- 256GB वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है।
- 512GB वेरिएंट की कीमत ₹47,999 है।
दोनों वेरिएंट में स्टायलस पेन और 2-in-1 कीबोर्ड शामिल है। यह टैबलेट सिर्फ Tidal Teal कलर में उपलब्ध है और इसे Lenovo.com, Amazon India, और Lenovo के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
