AI से लैस नया Lenovo LOQ लैपटॉप लॉन्च: 32GB रैम, 60Wh बैटरी, के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Lenovo LOQ Laptop
Lenovo ने भारत में अपना नया AI-सक्षम LOQ 15IRX10 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट 14th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर, Nvidia RTX 5060 GPU और 32GB तक रैम के साथ आता है। लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Lenovo का LA1 AI चिप और Hyperchamber कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 60Wh बैटरी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹99,023 है और यह Lenovo की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Lenovo LOQ लैपटॉप के फीचर्स
Lenovo LOQ 15IRX10 में Intel Core i7-14700HX प्रोसेसर तक का विकल्प मिलता है, जिसे Nvidia GeForce RTX 5050 या RTX 5060 GPU के साथ जोड़ा गया है। ग्राफिक्स कार्ड में 8GB GDDR7 VRAM दी गई है जो स्मूद गेमिंग और ग्राफिक्स-हैवी टास्क में मदद करती है। यह लैपटॉप 32GB तक DDR5 रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का WQHD डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
बिल्ट-इन LA1 AI चिप यूजर के इस्तेमाल के हिसाब से परफॉर्मेंस को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज़ करती है। Hyperchamber कूलिंग टेक्नोलॉजी लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस उपयोग के दौरान लैपटॉप को ठंडा बनाए रखती है। इसमें फुल-साइज़ गेमिंग कीबोर्ड है जो व्हाइट या 24-ज़ोन RGB बैकलाइटिंग के विकल्प के साथ आता है। साथ ही, लैपटॉप में 5MP वेबकैम, डुअल माइक्रोफोन, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। पावर के लिए इसमें 60Wh बैटरी है, जो 245W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
