Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च: 10,200mAh बैटरी, Tab Pen के साथ मिलेगी 12 इंच से बड़ी डिस्प्ले, जानें कीमत

Lenovo Idea Tab Plus Launched in india under 30,000 rs
X

Lenovo Idea Tab Plus Launched in india under 30,000 rs

Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 12GB तक रैम मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

Lenovo Idea Tab Plus को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह डिवाइस दो मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें बेस मॉडल 8GB रैम के साथ आता है, जबकि महंगा वेरिएंट 12GB रैम प्रदान करता है। दोनों वेरिएंट में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है और इनमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। पावर के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ ही 12 इंच से बड़ी डिस्प्ले दी गई है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।

Lenovo Idea Tab Plus की भारत में कीमत

Lenovo Idea Tab Plus के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 रखी गई है, जो Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। वहीं 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। सभी मॉडलों के साथ बॉक्स में Tab Pen स्टायलस दिया गया है।

यह टैबलेट फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 22 दिसंबर से Lenovo की वेबसाइट और Amazon के जरिए शुरू होगी। यह केवल एक Luna Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Lenovo Idea Tab Plus के स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2.5K रेज़ोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए, Wi-Fi-ओनली वेरिएंट में 802.11 a/b/g/n/ac Wi-Fi सपोर्ट मिलता है, जबकि LTE मॉडल में 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.2 का भी सपोर्ट है।

Lenovo Idea Tab Plus में 10,200mAh की Li-ion बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट का वजन 540 ग्राम है। इसके अतिरिक्त, इसमें Lenovo NotePad, Circle to Search, Gemini और Tab Pen स्टायलस का सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story