iQOO 15 Ultra लॉन्च के बाद चर्चा में: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7400mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत

iQOO 15 Ultra Launch Price Features
X

iQOO 15 Ultra दमदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च।

iQOO 15 Ultra हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जानिए पूरी डिटेल।

iQOO 15 Ultra Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 Ultra हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है और लॉन्च के एक दिन बाद ही यह अपने दमदार फीचर्स को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कैमरा सेटअप के चलते यह फोन हाई-एंड यूजर्स को खासा आकर्षित कर रहा है।

iQOO 15 Ultra की कीमत और उपलब्धता

iQOO 15 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 5,699 (करीब ₹74,000) रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।

इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है-

  • 16GB + 512GB: CNY 5,999 (लगभग ₹78,000)
  • 16GB + 1TB: CNY 6,999 (करीब ₹91,000)
  • 24GB + 1TB: CNY 7,699 (लगभग ₹1 लाख)

फोन की बिक्री 6 फरवरी से चीन में शुरू होने जा रही है। यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ प्रीमियम लुक

फोन में 6.85 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। HDR सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शानदार अनुभव देने का दावा करती है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस

iQOO 15 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm तकनीक पर आधारित है। यह चिपसेट हाई परफॉर्मेंस के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी भी देता है। फोन में 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

गेमिंग यूजर्स के लिए खास फीचर्स

फोन में एडवांस Ice Dome Cooling System, एक्टिव कूलिंग फैन और शोल्डर ट्रिगर बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही Q3 ई-स्पोर्ट्स चिप फोन को प्रो-लेवल गेमिंग के लिए तैयार करती है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए iQOO 15 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 32MP कैमरा मौजूद है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

7400mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट फीचर्स शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story