Infinix लाया सबसे सस्ता लैपटॉप: 15.6 इंच डिस्प्ले, 16GB RAM और 65W चार्जिंग, कीमत ₹30,990 से शुरू

X
Infinix XBOOK B15 Laptop Launch just 30,990 rs
Infinix XBOOK B15 लैपटॉप भारत में सिर्फ 30,990 में लॉन्च किया गया है। इसमें 15.5 इंच डिस्प्ले, 16GB RAM और 65W चार्जिंग जैसे तमाम दमदार फीचर्स मिलते हैं।
क्या आप बजट कीमत पर कोई नया लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Infinix का नया लैपटॉप एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने भारत में नया XBOOK B15 लैपटॉप लॉन्च किया। इसकी कीमत महज ₹30,990 से शुरू होती है। इस लैपटॉप का टैगलाइन है “Master Every Task”। इसमें 15.6 इंच की IPS डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग दी गई है। जानिए इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
Infinix XBOOK B15 लैपटॉप के फीचर्स
Infinix XBOOK B15 में 15.6 इंच की IPS स्क्रीन है, जिसका आकार 16:9 है और पिक्चर क्वालिटी 1920×1080 पिक्सल की है। इस लैपटॉप की स्क्रीन का करीब 87.4% हिस्सा ही डिस्प्ले है और इसके चारों तरफ बहुत ही पतले बेज़ेल (3.75mm) लगे हैं, जिससे देखने में अच्छी और ज्यादा जगह वाली स्क्रीन मिलती है।यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 5825U (8 कोर, 16 थ्रेड, 4.5GHz तक की स्पीड) या AMD Ryzen 5 5500U (6 कोर, 12 थ्रेड, 4.0GHz तक की स्पीड) प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें AMD Radeon ग्राफिक्स है। यह 8GB, 16GB, या 32GB DDR4 RAM सपोर्ट करता है, जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज में 256GB, 512GB, या 1TB NVMe PCIe SSD है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
