19 सितंबर को Huawei ला रहा दो स्मार्टवॉच: फुल चार्ज में चलेगी 21 दिन, मिलेंगे एडवांस फीचर्स; कीमत लीक

Huawei की 21 दिनों तक चलने वाली घड़ी 19 सितंबर को लॉन्च होगी।
Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टवॉच GT सीरीज को 19 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में Watch GT 6 और GT 6 Pro शामिल है। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टवॉच की कीमत, और स्पेसिफिकेशन कई रिपोर्ट्स में लीक हो चुके हैं। इनके मुताबिक घड़ी में 466x466 पिक्सल का AMOLED डिस्प्ले और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
यह स्मार्टवॉच फुल चार्ज पर पूरे 21 दिन की लंबी बैटरी लाइफ देने की क्षमता रखती हैं। साथ ही इनमें कई एडवांस हेल्थ फीचर्स मिलने की संभावना है।
Huawei Watch GT 6, GT 6 Pro कीमत (संभावित)
XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei Watch GT 6 को दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसका 41mm वेरिएंट लगभग ₹27,000 (EUR 259) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो व्हाइट, पर्पल और गोल्ड स्ट्रैप ऑप्शंस में आएगा। वहीं, 44mm वेरिएंट की कीमत लगभग ₹29,000 (EUR 279) हो सकती है और यह ब्लैक, ब्राउन और ग्रीन स्ट्रैप विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Huawei Watch GT 6 Pro को केवल 46mm साइज में लाया जाएगा, जिसकी संभावित कीमत लगभग ₹39,400 (EUR 379) बताई जा रही है। यह वेरिएंट ब्लैक, ब्राउन और सिल्वर स्ट्रैप ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।
Huawei Watch GT 6, GT 6 Pro स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Huawei Watch GT 6 को दो साइज वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा—41mm और 46mm। 41mm वेरिएंट में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जबकि 46mm वेरिएंट में 1.47 इंच का AMOLED स्क्रीन होगा। दोनों वेरिएंट्स में 466 x 466 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। साइज के अनुसार डाइमेंशन की बात करें तो 41mm मॉडल का माप 41.3 x 41.3 x 9.99mm है और इसका वजन करीब 37.5 ग्राम होगा। वहीं, 46mm मॉडल 46 x 46 x 11mm साइज और 51 ग्राम वज़न के साथ आएगा। बैटरी कैपेसिटी में भी अंतर है—41mm वेरिएंट में 540mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 14 दिन तक चल सकती है, जबकि 46mm वेरिएंट में 847mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 21 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। दोनों ही वेरिएंट्स में 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी।
वहीं, Huawei Watch GT 6 Pro को सिर्फ 46mm साइज में ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें भी 1.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 466 x 466 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। इसका डाइमेंशन 45.6 x 45.6 x 11.2mm और वजन 51 ग्राम बताया गया है। इस वॉच में भी 64GB की स्टोरेज और 847mAh की बैटरी होगी, जो 21 दिन तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम होगी।
