100W फास्ट चार्जिंग वाले 3 धांसू स्मार्टफोन लाया Huawei: शानदार 50Mp सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Huawei Nova 14 Series
Huawei Nova 14 Series: Huawei ने अपने तीन धमादकेदार स्मार्टफोन Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14 को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये सभी फोन HarmonyOS 5.0 पर चलते हैं और इनमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei Nova 14 Ultra और Nova 14 Pro वेरिएंट्स में 50MP RYYB वेरिएबल अपर्चर प्राइमरी कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Nova 14 Ultra की खासियतों में से एक है इसका 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। यह मॉडल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जबकि Nova 14 Pro और Nova 14 को IP65 रेटिंग दी गई है।
Huawei Nova 14 Ultra के स्पेसिफिकेशन
नए Nova 14 Ultra फोन में 6.81-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, Kunlun ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती हैं। यह फोन HarmonyOS 5.0 पर चलता है। हालांकि, Huawei ने आधिकारिक तौर पर नए Nova सीरीज़ फ़ोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह संभवतः किरिन 9-सीरीज़ चिपसेट से लैस है।
ऑप्टिक्स के लिए, Huawei Nova 14 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-MP का RYYB सेंसर है, जिसमें वेरिएबल f/1.4 – f/4.0 अपर्चर और OIS है। कैमरा सेटअप में 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50Mp RYYB पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा और 13Mp RYYB अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा शामिल है। कैमरा सेटअप में 1.5-मेगापिक्सल मल्टीस्पेक्ट्रल कलर सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए, फोन में डुअल कैमरा सेंसर मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8Mp का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। फोन में 1TB तक की स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ 5500mAH की बैटरी और 100वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Huawei Nova 14 और Nova 14 pro में क्या है खास?
Huawei Nova 14 में 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1084 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दूसरी ओर, Nova 14 Pro में थोड़ा बड़ा 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2776 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव LTPO रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन में आंखों की सुरक्षा के लिए खास डिस्प्ले प्रोटेक्शन फीचर्स भी मौजूद हैं।
परफॉर्मेंस:
कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है, लेकिन दोनों फोन में ताकतवर हार्डवेयर दिया गया है जो स्मूद मल्टीटास्किंग, फोटो-वीडियो एडिटिंग और AI फीचर्स को अच्छी तरह हैंडल कर सकता है। ये फोन HarmonyOS 5 पर चलते हैं, जिसमें Live Window, Tap to Share और One-Click Huawei ID जैसे नए फीचर्स मिलते हैं। Huawei की वॉइस असिस्टेंट 'Celia' को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया गया है।
कैमरा:
Huawei Nova 14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nova 14 Pro में कैमरा और भी खास है। इसमें 50MP का मेन कैमरा वेरिएबल अपर्चर के साथ, 12MP टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 1.5MP Maple Color सेंसर मिलता है। इसके फ्रंट में 50MP पोर्ट्रेट सेल्फी कैमरा और 8MP क्लोज़-अप लेंस है, जो 5x ज़ूम करता है।
बैटरी और चार्जिंग:
दोनों फोन में बड़ी 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलती है। इन फोन्स में 100W Huawei SuperCharge Turbo का सपोर्ट है, जिससे बैटरी बहुत तेज़ी से चार्ज होती है। बॉक्स में कंपनी 100W का Ice Crystal चार्जर भी देती है। Nova 14 सीरीज़ में ड्यूल-मोड BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा दी गई है। कैमरा ऐप में Magic Eraser, 3D फेस कंटूरिंग और पोर्ट्रेट ब्यूटी जैसे स्मार्ट AI फीचर्स मिलते हैं। Nova 14 Pro में पहली बार एक स्मार्ट कंट्रोल बटन भी जोड़ा गया है। साथ ही, दोनों फोन NFC-बेस्ड E-Ink डिस्प्ले कवर को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर अपने कवर का डिज़ाइन अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं।
Huawei Nova 14 सीरीज की कीमत
Huawei ने Nova 14 Ultra को चीन में शुरुआती कीमत CNY 4,199 (लगभग ₹49,000) पर लॉन्च किया है, जो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 512GB वर्ज़न CNY 4,499 (लगभग ₹53,000) और 1TB वर्ज़न CNY 4,999 (लगभग ₹59,000) में उपलब्ध है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन चार आकर्षक रंगों में आता है – फ्लोटिंग लाइट गोल्ड, फ्लोटिंग लाइट व्हाइट, फ्लोइंग लाइट पर्पल और रेडिएंट गोल्ड ब्लैक।
Huawei Nova 14 Pro का 256GB वर्ज़न CNY 3,499 (लगभग ₹41,000) में मिलता है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹44,000) है। यह फोन आइस क्रिस्टल ब्लू, आइस क्रिस्टल पिंक, फ्रॉस्ट व्हाइट और फेदर सैंड ब्लैक जैसे चार खूबसूरत रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
Huawei Nova 14 सबसे किफायती मॉडल है, जिसका 256GB वर्ज़न CNY 2,699 (लगभग ₹32,000) में और 512GB वर्ज़न CNY 2,999 (लगभग ₹35,000) में उपलब्ध है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है – आइस ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और फेदर सैंड ब्लैक।
