Honor Earbuds 4 लॉन्च: 10 मिनट की चार्जिंग पर चलेंगे 3 घंटे, जानिए कीमत और फीचर्स

Honor Earbuds 4
X

Honor Earbuds 4

Honor Earbuds 4 चीन में लॉन्च हो गए है। इनमें 46 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ, एआई नॉइस रिडक्शन फीचर्स मिलते हैं। जानिए कीमत और पूरी डिटेल्स।

Honor ने चीन में अपने नए ईयरबड्स Honor Earbuds 4 लॉन्च किए है। यह ईयरबड्स 11mm लो-फ़्रीक्वेंसी यूनिट के साथ आते है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर यह 3 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। साथ ही इनमें AI-आधारित कॉल नॉइज़ रिडक्शन की सुविधा भी मिलती है। जानिए कीमत और फीचर्स।

Honor Earbuds 4 की कीमत

Honor Earbuds 4 की चीन में कीमत 399 युआन ($56) रखी गई है। लेकिन लॉन्च डिस्काउंट के साथ इन्हें सिर्फ 349 युआन ($48) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फिलहाल, यह अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Honor Earbuds 4 के स्पेसिफिकेशन

Honor Earbuds 4 एक शानदार ऑडियो डिवाइस है जिसमें दमदार साउंड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें ड्यूल-ड्राइवर सिस्टम दिया गया है – एक 11mm का लो-फ्रीक्वेंसी यूनिट और एक 6mm का हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर। दोनों ड्राइवर्स में टाइटेनियम-कोटेड डायफ्राम लगे हैं, जो साउंड को ज्यादा रिच और क्लियर बनाते हैं। इसका नतीजा है कि आपको गहरा बास, साफ मिड्स और शानदार ट्रेबल सुनने को मिलता है।

इसमें 3 माइक्रोफोन वाला नॉयस कैंसलेशन सिस्टम दिया गया है, जो आस-पास के शोर को 50dB तक कम कर सकता है। इसमें तीन ANC मोड (Deep, Moderate और Light) के साथ दो ट्रांसपेरेंसी मोड भी हैं। Ambient Mode के जरिए आप बाहर की आवाज़ें सुन सकते हैं, वहीं Voice Mode इंसानी आवाज़ को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेहतर बनाता है।

कॉल के दौरान, AI-बेस्ड नॉयस रिडक्शन टेक्नोलॉजी हवा के तेज शोर को भी ब्लॉक कर देती है, जिससे आपकी आवाज़ साफ़ सुनाई देती है। यह सिस्टम 6 मीटर/सेकंड तक की हवा का शोर भी रोक सकता है।

बैटरी की बात करें तो ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 46 घंटे का बैकअप मिलता है। सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में आपको 3 घंटे तक की प्लेबैक मिलती है। इसके अलावा, ये USB-C पोर्ट से चार्ज होते हैं और IP54 रेटिंग के साथ डस्ट व वाटर रेसिस्टेंट भी हैं।

Honor Earbuds 4 में टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनसे आप म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं या ANC मोड बदल सकते हैं। इनमें वियर डिटेक्शन भी है, जो ऑटोमैटिकली म्यूजिक को पॉज़ या प्ले करता है। Honor Smart Space ऐप के ज़रिए आप Find My Earbuds, EQ सेटिंग्स और बैटरी लेवल जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये ईयरबड्स HarmonyOS, Android और iOS डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबल हैं, और Honor डिवाइसेज़ के साथ फास्ट पॉप-अप पेयरिंग का सपोर्ट भी मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। डिज़ाइन की बात करें तो हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.3 ग्राम है और इनमें सॉफ्ट, स्किन-फ्रेंडली टिप्स दी गई हैं। इनका लुक Xiaomi Buds 5 Pro जैसा है, जिसमें ग्लॉसी और मैट टेक्सचर का कॉम्बिनेशन मिलता है। ये Pearl White और Starry Black दो खूबसूरत रंगों में उपलब्ध हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story