Google Pixel 10a: 18 फरवरी को होगा लॉन्च, Blue Colour में दिखा नया डिजाइन
Google Pixel 10a 18 फरवरी को होगा लॉन्च।
Google ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन 18 फरवरी को भारत समेत वैश्विक बाजारों में पेश किया जाएगा। Pixel 10a, मार्च 2025 में लॉन्च हुए Pixel 9a का अपग्रेड वर्जन होगा और मिड-रेंज सेगमेंट में उतरेगा।
प्री-ऑर्डर करने वालों को मिलेगा खास ऑफर
कंपनी ने बताया कि Google Store पर रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को Pixel 10a की खरीद पर एक एक्सक्लूसिव बेनिफिट मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को 13 फरवरी दोपहर 1:29 बजे (IST) तक साइन-अप करना होगा। यह ऑफर भविष्य में किसी Google प्रोडक्ट की खरीद पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
AAAAAAAAAA...Are you ready?
— Google India (@GoogleIndia) February 4, 2026
Pre-order your Google Pixel 10a starting from 18.2.2026 ✨
Sign up and save through https://t.co/DDOk3kTiRI pic.twitter.com/0n4FPtzkwE
डिजाइन में नहीं होगा बड़ा बदलाव, Blue Colour में आएगा फोन
Google Pixel 10a के डिजाइन से पर्दा भी उठ गया है। फोन का लुक लगभग Pixel 9a जैसा ही होगा। इसमें पीछे की तरफ पिल-शेप ड्यूल कैमरा मॉड्यूल, LED फ्लैश और सेंटर में Google की ब्रांडिंग दी गई है। टीजर इमेज में फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जो Pixel 9a के Iris कलर से मिलता-जुलता है।
डिस्प्ले और फ्रंट डिजाइन की झलक
Pixel 10a में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसके चारों तरफ थोड़े मोटे बेज़ल होंगे। फ्रंट में सेंटर पंच-होल कैमरा दिया गया है, जो A-Series की पहचान बन चुका है।
Gemini AI और बेहतर ड्यूरेबिलिटी का दावा
Google ने Pixel 10a को अब तक का सबसे ज्यादा मजबूत A-Series Pixel बताया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिल सकती है। इसके साथ ही, फोन में Gemini AI Assistant इन-बिल्ट मिलेगा, जो फोटोग्राफी और स्मार्ट फीचर्स को और बेहतर बनाएगा।
स्टोरेज और कलर ऑप्शन (संभावित)
लीक्स के मुताबिक, Pixel 10a को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शन में Berry, Fog, Lavender, Obsidian के साथ Blue वेरिएंट भी शामिल हो सकता है।
Pixel 10a की संभावित कीमत
यूरोप में Pixel 10a की शुरुआती कीमत EUR 549 (करीब ₹58,000) बताई जा रही है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 649 (करीब ₹69,000) हो सकती है। भारत में इसकी कीमत इससे थोड़ी कम रहने की उम्मीद है।
