Google New Logo: 10 साल बाद बदला गूगल का 'G' लोगो, सिर्फ इन यूजर्स को आएगा नजर

Google के G लोगो को मिला मॉडर्न और ग्रेडिएंट लुक।
Google New Logo: दिग्गज इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल (Google) ने पूरे 10 साल बाद अपने लोगो को बदल दिया है। अब Google का 'G' आइकन नए रूप रंग में नजर आएगा। हालांकि नया लोगो अब भी उसी Product Sans फॉन्ट में है, लेकिन इसमें कलर्स स्कीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस नए लोगो में अब यूजर्स को चार सॉलिड कलर्स की जगह ग्रेडिएंट डिजाइन दिखाई देगा, जो दिखने में काफी नेचुरल और आकर्षक है। लेकिन यह अपडेट फिलहाल कुछ सिलेक्टिड यूजर्स को ही नजर आ रहा है।
सिर्फ इन यूजर्स को दिखेगा नया Logo
यह नया गूगल लोगो रविवार को Google iOS ऐप के एक अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट iOS पर Google Search ऐप और Android के 16.18 बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है। गूगल ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि यह नया लोगो छह अक्षरों वाले 'Google' शब्द के लोगो पर भी लागू होगा या नहीं। साथ ही, यह भी साफ नहीं है कि कंपनी अपने अन्य ऐप्स जैसे Chrome या Maps में इस लोगो को अपनाएगी या नहीं।
हालांकि गूगल ने यह साफ़ नहीं बताया कि लोगो क्यों बदला गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि गूगल अब अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को जोड़ रहा है। नया लोगो शायद इस बदले हुए और मॉडर्न गूगल की पहचान दिखाने के लिए बनाया गया है।
10 साल गूगल का मिला नया लुक
गूगल ने पूरे 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। गूगल ने आखिरी बार अपने लोगो को साल 2015 में बदला था, जब कंपनी ने खुद को केवल एक डेस्कटॉप सर्च इंजन से हटाकर मल्टी-प्लेटफॉर्म सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करना शुरू किया था, खासकर मोबाइल डिवाइसों पर। तब कंपनी ने अपने टाइपफेस को सेरिफ से सेंस-सेरिफ में बदला था और ब्लू बैकग्राउंड पर छोटे 'g' की जगह चार रंगों वाला गोल लोगो पेश किया था।
