itel Super 26 Ultra: 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और IP65 रेटेड बॉडी

Cheapest Phone itel Super 26 Ultra Launched
X

Cheapest Phone itel Super 26 Ultra Launched

itel Super 26 Ultra लॉन्च हो चुका है। इसमें 6000mAh बैटरी, 3D कर्व्ड और IP65 रेटेड बॉडी मिलती है। जानिए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।

itel Super 26 Ultra Launched: आईटेल ने अपना नया सस्ता स्मार्टफोन itel Super 26 Ultra को लॉन्च किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जो स्टाइलिश डिजाइन और मजबूत बॉडी के साथ आता है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और IP65 रेटेड मजबूत बॉडी दी गई है, जो इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाती है।

itel Super 26 Ultra: फीचर्स

itel Super 26 फोन में 6.78-इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक प्रीमियम बढ़त देता है। बड़े डिस्प्ले के बावजूद इसकी मोटाई केवल 6.8mm है, जिससे यह पतला और आकर्षक दिखता है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से फोन में Unisoc T7300 (6nm) चिपसेट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे 6 साल तक स्टेबल लैग फ्री परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें 10-लेयर IceCool तकनीक दी गई है, जो ओवरहीटिंग से बचाती है। पावर यूज़र्स के लिए इसकी सबसे खास बात है 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा फोन IP65 रेटेड सर्टिफाइड है, जिससे यह पानी और धूल से प्रोटेक्टेड रहता है।

itel Super 26 Ultra कीमत

itel Super 26 Ultra फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत NGN 227,700 (लगभग ₹13,000) है। वहीं, 256GB वेरिएंट की कीमत NGN 257,300 (लगभग ₹14,700) है।

नाइजीरिया में इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे केवल NGN 5,000 (लगभग ₹300) देकर बुक किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Silver, Blue, Gold, और Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि फिलहाल यह फोन केवल नाइजीरियाई मार्केट में लॉन्च हुआ है, लेकिन itel जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story