Washing Machine Under 10K: सिर्फ 10 हजार में खरीदें 7Kg की दमदार वॉशिंग मशीन, मिनटों में चमका देगी कपड़े

सिर्फ 10 हजार में खरीदें 7Kg की दमदार वॉशिंग मशीन
Washing Machine Under 10K: क्या आप हाथों से कपड़े धोकर परेशान हो गई है और एक सस्ता-दमदार वॉशिंग मशानी सर्च कर रही हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम टॉप रेटेट वॉशिंग मशीन के टॉप 3 ऑप्शन लेकर आएं है, जिनकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम है।
इस लिस्ट में Godrej, Haier और वोल्टास जैसे टॉप और विश्वसनीय ब्रांड शामिल है। यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जिनमें आप रोज के कपड़ो के साथ कम्बल और चादर जैसे मोटे कपड़ों को भी आसानी से साफ कर सकती है। आइए अब इनकी कीमत और अन्य डिटेल्स चेक करें।
Haier 7 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine
अमेजन पर हायर की यह सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशनी ₹8,990 की कीमत पर मिल रही है। यह वॉशिंग मशीन 7 किलो की क्षमता के साथ आती है, जो मध्यम आकार के परिवारों के लिए सही है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे यह बिजली की अच्छी बचत करता है। इसकी ऊर्जा खपत बहुत कम है और पानी भी कम इस्तेमाल होता है (अधिक जानकारी के लिए BEE लेबल देखें)।
इस पर कंपनी की ओर से 2 साल की वारंटी है और मोटर पर 5 साल की वारंटी भी मिलती है। इसकी स्पिनिंग स्पीड 1300 RPM है, जिससे कपड़े जल्दी साफ और सुख जाते हैं। एक सामान्य कपड़ों के लिए धोने का समय लगभग 40 मिनट है। इसमें दो वॉश प्रोग्राम हैं – "नॉर्मल" और "स्ट्रॉन्ग"। इसका ड्रम और पल्सेटर पीपी (पॉलीप्रोपाइलीन) सामग्री से बना है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है, इसलिए यह वॉशिंग मशीन लंबे समय तक काम करती है।
Godrej 7 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine
गोदरेज की यह वॉशिंग मशीन अमेजन से अभी ₹9,590 में खरीदी जा सकती है। यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन स्पिन शावर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कम पानी और बिजली की खपत करती है। इसकी क्षमता 7 किलो है, जो 3-4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे बिजली की बचत होती है। 1400 RPM की उच्च स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकालती है, जिससे जल्दी सुखाने में मदद मिलती है।
इसमें दो वॉश प्रोग्राम (जेंटल और स्ट्रॉन्ग) हैं और ट्राई-रोटो पल्सेटर बेहतर धुलाई के लिए काम करता है। खास बात है कि ग्राहकों को मशीन की मोटर पर पूरे 5 साल वारंटी मिलती है, वहीं पूरे मशीन पर 2 साल की वारंटी उपलब्ध है।
Whirlpool 7.0 Kg 5 Star MAGIC CLEAN Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
Whirlpool की यह वॉशिंग मशीन अमेजन पर ₹9,990 में बेची जा रही है। यह सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन है, जो 7 किलो की क्षमता के साथ आती है। यह छोटे से मध्यम आकार के परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जो बेहतरीन ऊर्जा दक्षता और कम बिजली खपत सुनिश्चित करती है ।
1400 RPM मोटर की वजह से यह मशीन शक्तिशाली प्रदर्शन करती है और तेज़ स्पिन स्पीड से कपड़े जल्दी सूखते हैं और साफ़ होते हैं। प्रमुख फीचर्स में बेहतर सुखाने की क्षमता, स्पिन शावर टेक्नोलॉजी, चूहे से सुरक्षा और जंग-रहित बॉडी शामिल हैं। इसका ड्रम और पल्सेटर प्लास्टिक के बने हैं, जो टिकाऊपन और सुविधा देते हैं। निर्माता की ओर से 4 साल की पूरी वारंटी और वॉश मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
