Apple का बड़ा झटका: इन पुराने iPhone और iPad में नहीं मिलेगा iOS 26 सपोर्ट, क्या आपका फोन भी लिस्ट में?

apple cut iOS 26 and iPadOS 26 Support for Three Older Devices
Apple ने WWDC 2025 में iOS 26 और iPadOS 26 अपडेट्स का ऐलान किया है, लेकिन साथ ही एक बड़ी निराशा भी आई है। कंपनी ने कुछ पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। अगर आप भी अपने डिवाइस को अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक करें कि आपका फोन या टैबलेट इस लिस्ट में तो नहीं है। आइए जानते हैं कौन-कौन से डिवाइस अब iOS 26 और iPadOS 26 अपडेट से वंचित रह जाएंगे।
इन iPhone और iPad मॉडल्स को iOS 26 अपडेट नहीं मिलेगा
Apple ने बताया है कि iPhone XR और iPhone XS मॉडल iOS 26 अपडेट नहीं पाएंगे। इसके साथ ही, 7वीं जनरेशन का iPad (2019) भी iPadOS 26 अपडेट के लिए सपोर्ट नहीं करेगा।
आमतौर पर Apple पुराने डिवाइसों को नए अपडेट देने से इसलिए रोकता है क्योंकि उनकी हार्डवेयर क्षमता कम हो जाती है। iPhone XR और XS में A12 Bionic चिप है, जो 2018 में लॉन्च हुआ था, जबकि 7वीं जनरेशन iPad में A10 Fusion चिप है। ये डिवाइस आगे नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं पाएंगे, लेकिन Apple इन डिवाइसों के लिए कुछ समय तक सुरक्षा अपडेट जरूर जारी रखेगा।
iOS 26 अपडेट सपोर्टेड डिवाइस
- iPhone 16e
- iPhone 16
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 15
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 14
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 13
- iPhone 13 mini
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 12
- iPhone 12 mini
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone SE (2nd जनरेशन और बाद के मॉडल)
- iPadOS 26 अपडेट के लिए समर्थित iPad मॉडल:
- iPad Pro (M4)
- iPad Pro 12.9-inch (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल)
- iPad Pro 11-inch (1st जनरेशन और बाद के मॉडल)
- iPad Air (M3)
- iPad Air (M2)
- iPad Air (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल)
- iPad (A16)
- iPad (8th जनरेशन और बाद के मॉडल)
- iPad mini (A17 Pro)
- iPad mini (5th जनरेशन और बाद के मॉडल)
iOS 26 और iPadOS 26 का डेवलपर बीटा अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अगर आप डेवलपर हैं, तो आप नए अपडेट्स को अभी आज़मा सकते हैं। नया पब्लिक रिलीज़ इस साल के अंत में, iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के समय शुरू होगा।
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS