Lava Play Ultra 5G हुआ सस्ता: 64MP कैमरा फोन खरीदें अब सिर्फ इतने में, देखें ऑफर प्राइस

Lava Play Ultra 5G
X

Lava Play Ultra 5G

Lava Play Ultra 5G अब अमेजन सेल में 12% छूट के साथ ₹14,998 में उपलब्ध है।इसमें 64MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MTK D7300 प्रोसेसर दिया है। जानें फीचर्स और ऑफर डिटेल्स।

लावा ने हाल में अपना लेटेस्ट 5जी फोन Lava Play Ultra 5G को लॉन्च किया है। अब यह फोन अमेजन सेल में धमाकेदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। शानदार 64MP कैमरा के साथ आने वाला यह डिवाइस अब ग्राहक 3000 रुपए तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी शामिल है।

हैंडसेट में स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार 5000mAh बैटरी उपलब्ध है। यह MTK D7300 Processor पर रन करता है। जानिए इसके फीचर्स और ऑफर प्राइस।

Lava Play Ultra 5G का ऑफर प्राइस

अमेजन पर फिलहाल Lava Play Ultra 5G फोन 12% छूट के साथ ₹14,998 में उपलब्ध है। जबकि इसकी M.R.P ₹16,999 है। साथ ही 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस प्रकार आप फोन पर 3000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

इसके अलावा, डिवाइस को चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदने पर 1250 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। खास बात है कि आप इसे एकमुश्त राशि न देकर EMI ऑप्शन के जरिए भी खरीद सकते हैं।

Lava Play Ultra 5G के फीचर्स

Lava Play Ultra 5G फोन में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 64MP का Sony IMX682 मुख्य कैमरा है, साथ में 5MP मैक्रो और 13MP सेल्फी कैमरा, जो शानदार फोटो लेते हैं। डुअल स्टीरियो स्पीकर और नॉइज कैंसिलिंग माइक्रोफोन से कॉल और म्यूजिक क्लियर सुनाई देते हैं।

इसके अलावा, डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए ताकतवर MTK D7300 प्रोसेसर है, जो 4nm तकनीक पर बना है और 700K+ Antutu स्कोर देता है। इसमें 6GB रैम 12GB स्टोरेज मिलती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story