नेता, मौलाना के पास क्यों जाते हैं: तसलीमा नसरीन

नेता, मौलाना के पास क्यों जाते हैं: तसलीमा नसरीन
X
मौलाना तौकीर रजा खान से राजनीतिक सहयोग मांगने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले और तेज हो गए हैं।

नई दिल्ली। मौलाना तौकीर रजा खान से राजनीतिक सहयोग मांगने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले और तेज हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बाद अब निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी केजरीवाल की आलोचना की है।

तसलीमा केजरीवाल पर तीखे प्रहार कर रही हैं। एक राजनेता ऐसे कट्टपंथी से मिलने जाता है, जिसने मेरा सिर काटने पर इनाम घोषित किया था, यह जानते हुए भी की यह असंवैधानिक है। वो हैरान हैं कि नेता, मौलाना के पास क्यों जाते हैं। अगर उन्हें मुसलमानों का सर्मथन चाहिए तो वो आम मुसलमानों से जाकर मिलें। मौलानाओं के पास जाने वाले नेता ही मुसलमानों के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार हैं। तौकीर रजा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने साल 2007 में इस्लाम विरोधी गतिविधियों के लिए तस्लीमा नसरीन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के खिलाफ फतवा जारी किया था। वह बरेली में भड़के दंगों के आरोपी हैं। केजरीवालने एक नवंबर को बरेली में आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां से दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story