शादी के बंधन में बंधे रैना, बचपन की दोस्त से रचाई शादी

X
By - haribhoomi.com |3 April 2015 6:30 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नई दिल्ली के एक पंच सितारा होटल में आयोजित शादी-समारोह में खेल और राजनीति की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
नई दिल्ली के होटल लीला पैलेस में आयोजित शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत की। रैना की शादी में आईसीसी के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी ड्वेन ब्रैवो, माइकल हसी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग शामिल हुए। राजनीतिक हस्तियों में उतर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव भी दिखाई दिए।
प्रियंका चौधरी नीदरलैंड में एक बैंक में काम करती हैं और बताया जाता है कि वह रैना की बचपन की दोस्त हैं। रैना ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप खेलने के बाद अभी हाल ही में स्वदेश लौटे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण की शुरुआत से पहले उन्होंने शादी रचाई है। रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम खिलाड़ी हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, शादी समारोह में किन किन हस्तियों करी शिरकत-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS