संघ में सुरेश भैयाजी जोशी को फिर मिला दूसरा स्थान, तीसरी बार बने सर कार्यवाहक

X
By - haribhoomi.com |15 March 2015 12:00 AM IST
जोशी के नाम का प्रस्ताव संघ के बिहार प्रमुख सिद्धनाथ सिंह ने रखा और उसका समर्थन बी प्रकाश, रामकृष्ण राव और सुनीलभाई मेहता ने किया।
विज्ञापन
नागपुर. नागपुर में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक में सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वसम्मति से फिर सरकार्यवाह चुन लिए गए। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है। संघ में जोशी (67) को संगठनात्मक कौशल और योजना बनाने में दक्षता के लिए जाना जाता है। उन्हें अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों ने अगले तीन साल के नए कार्यकाल के लिए चुना।
प्रतिनिधि सभा संघ की नीति निर्माण करने और फैसले लेने वाली सर्वोच्च संगठन है। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नंद कुमार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कुमार ने बताया कि जोशी के नाम का प्रस्ताव संघ के बिहार प्रमुख सिद्धनाथ सिंह ने रखा और उसका समर्थन बी प्रकाश, रामकृष्ण राव और सुनीलभाई मेहता ने किया।
ये तीनों क्रमश: राजस्थान, दक्षिण मध्य और पश्चिम भारत के प्रभारी हैं। जोशी के निर्वाचित होने की घोषणा निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे उत्तारी क्षेत्र के बजरंग लाल गुप्त ने की। जोशी अब अपनी टीम के सह सरकार्यवाहों का चुनाव करेंगे। फिलहाल सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल और होसबोले इस पद पर हैं।
आरएसएस में सरकार्यवाह का स्थान संघ प्रमुख के तत्काल बाद है। प्रमुख के पद पर अभी मोहन भागवत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में संघ ने मोदी के चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई थी। संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार को शुरू हुई है और उम्मीद है कि इसमें भाजपा और मोदी सरकार के बीच बेहतर समन्वय और संगठन के विस्तार सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
नीचे की स्लाइड्स में पढि़ए पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS